SSC CGL 2024: 17000 से ज्यादा पदों पर होंगी भर्तियां, युवाओं को मिलेगी मोटी सैलरी, फौरन ऐसे करें अप्लाई

SSC CGL 2024 Notification: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन यानी SSC ने CGL 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके जरिए 17,000 से ज्यादा पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ग्रेजुएट उम्मीदवार इसमें ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। SSC CGL Vacancy 2024 के जरिए किन पदों पर चयन होता है? जानिए पूरी रिपोर्ट

अपडेटेड Jun 25, 2024 पर 12:16 PM
Story continues below Advertisement
SSC CGL 2024 Notification: 24 जून से 24 जुलाई तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

सरकारी नौकरी की तलाश में डूबे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। कर्मचारी चयन आयोग यानी SSC ने 17000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। SSC ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (SSC CGL 2024) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 24 जुलाई 2024 है।

SSC CGL परीक्षा में हर साल लाखों की संख्या में छात्र बैठते हैं। इस परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति भारत सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में होती है। इन पदों पर बढ़िया सैलरी के साथ कई तरह की सुविधाएं भी मिलती हैं। SSC CGL Post list के साथ यहां अन्य डिटेल्स भी बताई गई हैं।

कौन कर सकते हैं अप्लाई?


SSC CGL 2024 भर्ती परीक्षा के लिए अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं तो किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना चाहिए। अधिक योग्यता संबंधी जानकारी के लिए कैंडिडेट जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। अधिकतम उम्र सीमा में SC और ST कैटेगरी के छात्रों को 5 साल और ओबीसी को 3 साल की छूट दी गई है। उम्मीदवार की आयु 18 से 32 साल के बीच होनी चाहिए। सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट होगी।

SSC CGL 2024 सैलरी

SSC CGL 2024 के जरिए ग्रुप B और ग्रुप C के पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाती है। ऐसे में इन पदों के मुताबिक ही चयनित उम्मीदवारों को सैलरी तय होती है। 7वें वेतन आयोग के मुताबिक SSC CGL Salary 25,500 रुपये से लेकर 1,51,000 रुपये तक है।

SSC CGL 2024 के लिए कैसे करें अप्लाई

1 - एसएसी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

2 - होम पेज पर दिए गए अप्लाई टैब पर क्लिक करना होगा।

3 - अब डिटेल दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें और अप्लाई करें।

4 - डाक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा करें।

5 - एक बार भरे हुए फॉर्म से ढंग से चेक करें सबमिट कर दें।

अगले दो साल में टेक्नोलॉजी टीम में एंप्लॉयीज की संख्या डबल करेगा बैंक ऑफ बड़ौदा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।