सरकारी नौकरी की तलाश में डूबे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। कर्मचारी चयन आयोग यानी SSC ने 17000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। SSC ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (SSC CGL 2024) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 24 जुलाई 2024 है।
