SBI PO Prelims Result 2023: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा (SBI PO Prelims 2023) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था। वो अब एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर करियर पोर्टल पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों को प्रीलिम्स परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किया जाता है। वे भर्ती प्रक्रिया के दूसरे फेज- एसबीआई पीओ मेन्स एग्जाम के लिए क्वालिफाई करते हैं। अब वो कैडिडेट्स मेन्स की तैयारी शुरू कर दें। भारतीय स्टेट बैंक प्रोबेशनरी ऑफिसर (Probationary Officer) पदों पर भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा 01, 04 और 06 नवंबर को कराई गई थी।
इस भर्ती प्रक्रया के जरिए प्रोबेशनरी अधिकारियों के लिए कुल 2000 खाली पद भरे जा रिक्ति पद को भरना है. उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए एसबीआई की तरफ से तीन चरण की भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है।
जानिए कैसे होता है सेलेक्शन?
SBI पीओ 2023-24 के प्रीलिम्स में सफल छात्रों को मेन्स और इंटरव्यू में सफलता हासिल करना जरूरी है। परीक्षा में सफल कैंडिडेट्स को मेंस एग्जाम में बैठने का मौका मिलेगा। जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा पास कर लेंगे। उन्हें इंटरव्यू में शामिल होने का अवसर मिलेगा। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं। बैंक की वेबसाइट पर जारी एक नोटिस में कहा गया है कि एसबीआई पीओ मेन्स 5 दिसंबर को कराई जाएगी। कॉल लेटर जल्द ही जारी किए जाएंगे। भर्ती का तीसरा चरण या साइकोमेट्रिक परीक्षण अगले साल जनवरी/फरवरी में तय है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए बैंक की वेबसाइट पर नजर बनाए रखना चाहिए।
1 - स्कोर चेक करने के लिए सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/web/careers पर जाएं।
2 - इसके बाद उम्मीदवार को पीओ 2023 परिणाम लिंक पर क्लिक करना होगा।
3 - अब उम्मीदवार लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।
4 - फिर उम्मीदवार सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
5 - अब उम्मीदवार परिणाम जांचें और डाउनलोड कर लें।
6- आखिरी में उम्मीदवार आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल कर सकते हैं।