MPPSC में निकली है माइनिंग इंस्पेक्टर की वैकेंसी, सेलेक्ट होने पर मिलेगी 91300 रुपये मंथली सैलरी

मध्य प्रदेश सरकार ने माइनिंग विभाग में बड़ी तादाद में वैकेंसी को जारी किया है। यह वैकेंसी इंस्पेक्टर के पद पर जारी की गई है। हालांकि इस वैकेंसी में दूसरे राज्यों के उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की तरफ से ऑनलाइन आवेदन भी मंगाए गए हैं। अगर आप भी इस वैकेंसी में अप्लाई करने के इच्छुक हैं तो आपके लिए इससे जुड़ी हर एक तरह की डिटेल के बारे में जानना भी जरूरी है। ऐसे में आइये इस वैकेंसी से जुड़ी हर एक तरह की जानकारी भी पता कर लेते हैं

अपडेटेड Oct 21, 2023 पर 6:07 PM
Story continues below Advertisement
दरअसल मध्य प्रदेश सरकार ने माइनिंग विभाग में बड़ी तादाद में वैकेंसी को जारी किया है। यह वैकेंसी इंस्पेक्टर के पद पर जारी की गई है

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में लगे हुए हैं और मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल मध्य प्रदेश सरकार ने माइनिंग विभाग में बड़ी तादाद में वैकेंसी को जारी किया है। यह वैकेंसी इंस्पेक्टर के पद पर जारी की गई है। हालांकि इस वैकेंसी में दूसरे राज्यों के उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की तरफ से ऑनलाइन आवेदन भी मंगाए गए हैं। अगर आप भी इस वैकेंसी में अप्लाई करने के इच्छुक हैं तो आपके लिए इससे जुड़ी हर एक तरह की डिटेल के बारे में जानना भी जरूरी है। ऐसे में आइये इस वैकेंसी से जुड़ी हर एक तरह की जानकारी भी पता कर लेते हैं।

कितने पदों पर होगा सेलेक्शन

मध्य प्रदेश के माइनिंग विभाग में निकली इंस्पेक्टर की इस वैकेंसी में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसकी ऑफीशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। मध्य प्रदेश के माइनिंग विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर अप्लाई करने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 20 अक्टूबर 2023 से शुरू हो गई है। इसके लिए 19 नवंबर 2023 तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा। इस वैकेंसी के तहत 19 पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन किया जाएगा।

EPFO से अगस्त में जुड़े 16.99 लाख मेंबर, पहली बार नौकरी जॉइन करने वाले रहे 9.26 लाख | Moneycontrol Hindi


तीन स्टेज में किया जाएगा उम्मीदवारों का सेलेक्शन

मध्य प्रदेश के माइनिंग विभाग में निकली इंस्पेक्टर की इस वैकेंसी में उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन स्टेज में किया जाएगा। उम्मीदवारों का सेलेक्शन रिटेन एग्जाम, इंटरव्यू और डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन के बाद किया जाएगा। अगर आप भी इस वैकेंसी में अप्लाई करना चाहते हैं तो आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से जियोलॉजी में बीएससी की डिग्री का होना जरूरी है। इसके अलावा अगर आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से माइनिंग में डिप्लोमा रखने वाले भी इन पदों पर अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 40 साल की आयु वाले इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

क्या है अप्लीकेशन की फीस और मिलने वाली मंथली सैलरी

मध्य प्रदेश के माइनिंग विभाग में निकली इंस्पेक्टर की इस वैकेंसी में अप्लाई करने के इच्छुक जनरल और OBC कटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये और एससी, एसटी, नॉन क्रीमी लेयर ओबीसी और EWS कटेगरी के उम्मीदवारों को 250 रुपये की फीस देनी होगी। इस वैकेंसी के लिए सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को मंथली सैलरी के तौर पर 28700 से 91300 रुपये मंथली सैलरी का फायदा दिया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।