UIIC Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की राह देख रहे लोगों के बेहतर मौका सामने आया है। सरकारी कंपनी युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (United India Insurance Company Limited -UIIC) ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। ये भर्ती असिस्टेंट के पद के लिए निकाली गई है। इन पदों पर 16 दिसंबर से फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 6 जनवरी 2024 है। योग्य उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसमें 159 पद रिजर्व हैं।
30 पद SC के लिए हैं। वहीं 26 पद ST के लिए हैं। जबकि 55 पद ओबीसी के लिए हैं। 30 पद EWS के लिए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को क्षेत्रीय भाषा के टेस्ट में भी उत्तीर्ण होना जरूरी है। उम्मीदवार जिस राज्य के लिए अप्लाई कर रहे हैं। वहां की क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान होना बेहद जरूरी है।
जानिए कौन कर सकते हैं अप्लाई
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन होना चाहिए। इस भर्ती के लिए राज्य की क्षेत्रीय भाषा को पढ़ना, लिखना और बोलने का ज्ञान जरूरी है। वहीं उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम उम्र 30 साल होना चाहिए। उम्र सीमा में तय नियमानुसार छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों क जन्म की गणना 30 सितंबर 2203 से होगी। यानी उम्मीदवार का जन्म 1 अक्टूबर 1993 से पहले और 30 सितंबर 2022 के बाद न हुआ हो। ऑनलाइन लिखित परीक्षा और रीजनल लैंग्वेंज की परीक्षा होगी। दो घंटे का टेस्ट होगा। वहीं अगर परीक्षा फीस की बात की जाए तो जनरल कैटेगरी के लोगों को 1000 रुपये फीस लगेगी। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग लोगों के लिए 250 रुपये परीक्षा फीस तय की गई है।
1 - सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in पर जाएं।
2 - फिर होमपेज पर, "Recruitment of Assistants 2023" पर क्लिक करें।
3 - इसके बाद स्क्रीन पर एक नया पेज दिखेगा।
4 - फिर खुद को रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ें।
5 - अब एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
6 - फिर सभी जरूरी डाक्यूमेंट अपलोड करें।
7 - इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें।
8 - अंत में फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंटआउट ले लें।