UIIC Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की राह देख रहे लोगों के बेहतर मौका सामने आया है। सरकारी कंपनी युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (United India Insurance Company Limited -UIIC) ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। ये भर्ती असिस्टेंट के पद के लिए निकाली गई है। इन पदों पर 16 दिसंबर से फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 6 जनवरी 2024 है। योग्य उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसमें 159 पद रिजर्व हैं।
