Get App

UP Police Bharti 2023: यूपी में 60244 पदों पर कांस्टेबल भर्ती, जानिए कैसे करें अप्लाई

UP Police Bharti: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने 2023 में कांस्टेबल पदों के लिए बड़े पैमाने पर भर्ती अभियान का ऐलान किया है। पुलिस बल में सेवा करने और राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने में योगदान देने के इच्छुक लोगों के लिए यह एक शानदार मौका है। सरकार ने 60,244 पदों पर भर्ती कर रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 27, 2023 पर 11:30 AM
UP Police Bharti 2023: यूपी में 60244 पदों पर कांस्टेबल भर्ती, जानिए कैसे करें अप्लाई
UP Police Bharti: कांस्टेबल पदों के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया 27 दिसंबर 2023 से शुरू हो गई है। यह 16 जनवरी 2024 तक जारी रहेगी।

UP Police Bharti: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए एक बहतर मौका सामने आया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board -UPPRPB) ने कांस्‍टेबल के 60244 पदों पर भर्ती करने का ऐलान किया है। फॉर्म भरने की प्रकिया आज यानी 27 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। फॉर्म भरने से पहले ही यूपी की योगी सरकार ने ओवरएज हो चुके युवाओं को बड़ी राहत दे दी है। सभी वर्ग के अभ्‍यर्थियों को आयु में तीन साल की छूट दे दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 23 दिसंबर 2023 को कांस्‍टेबल के 60244 पदों पर नोटिफ‍िकेशन जारी कर दिया था। इसके बाद से ही कैंडिडेट्स आयु सीमा में छूट की मांग कर रहे थे। पहले आयु सीमा 18 से 22 साल थी, जो अब बढ़कर 25 साल हो गई है।

इन पदों पर निकली वैकेंसी

यूपी पुलिस में कांस्टेबल, एसआई, जेल वार्डर, रेडियो ऑपरेटर, क्लर्क, कंप्यूटर ऑपरेटर और कंप्यूटर प्रोग्रामर जैसे कई पद भरे जाएंगे। सब इंस्पेक्टर के पद पर कैंडिडेट्स के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए, जबकि कांस्टेबल पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होनी चाहिए। यूपी पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए चयन शारीरिक परीक्षण और लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा कराई जाएगी। लिखित परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी और एक घंटे तक चलेगी। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक योग्यता और मानसिक योग्यता सहित चार विषय शामिल होंगे। जिसमें कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। हर प्रश्न दो अंक का होगा। हर गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक काटे जाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें