UP Police Constable Result : उत्तर प्रदेश के 50 हजार घरों में इस बार होली और दिवाली एक साथ मनी और इसका पीछे का कारण यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट रहा। बता दें कि 13 मार्च को यूपी सिपाही भर्ती के फाइनल रिजल्ट जारी हो गया। फाइनल रिजल्ट में यूपी कॉस्टेबल के करीब 60,244 पदों पर उम्मीदवार चयनित हुए। वहीं इस भर्ती में उत्तर प्रदेश का एक ऐसा गांव हैं, जहां से एक दो अभ्यर्थी नहीं बल्कि 20 लोगों का चयन इस भर्ती में हुआ। ये पूरे उत्तर प्रदेश में किसी एक गांव से सबसे बड़ी संख्या है। इस उपलब्धि से गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है।