Credit Cards

UP Police Constable Result: होली से पहले योगी सरकार का बड़ा तोहफा, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

UP Police Constable Result 2024 Declared: होली से एक दिन पहले उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट uppbpb.gov.in पर जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य यूपी पुलिस बल में कुल 60,244 कांस्टेबल पदों को भरना है। भर्ती अभियान के लिए कुल 4,817,441 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे

अपडेटेड Mar 13, 2025 पर 2:38 PM
Story continues below Advertisement
UP Police Constable Result 2024 Declared: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 जारी हो गया है

UP Police Constable Result 2024 Declared: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने होली से एक दिन पहले युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। UPPRPB (Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board) ने गुरुवार (13 मार्च) को उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर देख सकते हैं। जनरल कैटेगरी में लड़कों का कटऑफ 225 और महिलाओं का 212 गया है। जबकि SC कैटेगरी के लड़कों का 196, लड़कियों का 180 नंबर गया है।

इस भर्ती अभियान का उद्देश्य उत्तर प्रदेश पुलिस बल में कुल 60,244 कांस्टेबल पदों को भरना है। इस भर्ती अभियान के लिए कुल 4,817,441 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर, 2023 से 16 जनवरी, 2024 के बीच आयोजित की गई थी। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा उत्तर प्रदेश के 67 जिलों में 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त, 2024 को 10 शिफ्ट में आयोजित की गई थी।

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 रिजल्ट होने के बाद उम्मीदवार नीचे बताई गई प्रक्रिया का पालन करके बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपने परिणाम की जांच कर सकेंगे।  अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपना परिणाम देखते समय किसी भी परेशानी से बचने के लिए अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक डिटेल्स अपने पास रखें।


रिजल्ट घोषित होने के बाद लास्ट मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले उम्मीदवारों को अंतिम चयन प्रक्रिया के हिस्से के रूप में दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षाओं सहित अन्य औपचारिकताओं से गुजरना होगा। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश पुलिस बल में कांस्टेबल पदों पर नियुक्त किया जाएगा।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

चरण 1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले UP PRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

चरण 2. फिर "UP Police Constable Result 2025" या "UP Police Constable Scorecard 2025" के लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3. आवश्यक फ़ील्ड में अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

चरण 4. "View Result" बटन पर क्लिक करें।

चरण 5. अब आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन दिख जाएगा।

चरण 6. भविष्य की जरूरतों के लिए रिजल्ट डाउनलोड करके अपने पास रख लें।

ये भी पढ़ें- Bihar Police Constable Recruitment 2025: बिहार पुलिस में बंपर भर्तियां, 19,000 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।