UP Police SI: कांस्टेबल के बाद अब दरोगा भर्ती में उम्र सीमा में छूट, जानिए कौन उठा सकते हैं फायदा

UP Police SI: उत्तर प्रदेश सरकार ने कास्टेबल के पदों पर उम्र सीमा में छूट का ऐलान किया था। अब दरोगा के लिए भी उम्र सीमा में 5 साल की छूट देने का ऐलान किया है। पहले इन पदों पर 21 साल से 27 साल के लोग अप्लाई कर सकते थे। अब 32 साल के लोग अप्लाई कर सकते हैं

अपडेटेड Jan 13, 2024 पर 12:04 PM
Story continues below Advertisement
UP Police SI: दरोगा भर्ती में उम्र सीमा में छूट का ऐलान स्पोर्ट्स कोटा में दी गई है।

UP Police SI: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके सामने बेहतर मौका सामने आया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में वैकेंसी निकाली है। इस बीच सरकार ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को शानदार तोहफा दिया है। दरोगा के पदों पर सरकार ने उम्र सीमा में छूट का ऐलान किया है। दरोगा के लिए स्पोर्ट्स कोटा से 91 पद भरे जाएंगे। इसमें 56 पद पुरुषों के लिए हैं और 35 पद महिलाओं के लिए हैं। अभी तक इन पदों के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तारीख 9 जनवरी 2024 थी। लेकिन अब इस तारीख को बढ़ाकर 24 जनवरी 2204 कर दिया गया है।

दरोगा के 91 पदों पर कुशल खिलाड़ियों की सीधी भर्ती में DGP ने आयु सीमा में 5 साल की छूट दी है। पहले न्यूनतम उम्र 21 साल थी और अधिकतम 27 साल से कम आयु वाले खिलाड़ी दरोगा बनने के लिए ऑनलाइन अप्लाई सकते थे। अब न्यूनतम आयु सीमा में 5 साल और अधिकतम आयु सीमा में पांच साल की छूट दी गई। ऐसे में अब 16 साल से लेकर 32 साल तक के लोग दरोगा के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

भर्ती के लिए पद


पुरुष खिलाड़ियों में वॉटर स्पोर्ट्स, एथलेटिक्स के लिए छह-छह, वॉलिबॉल, कुश्ती के लिए चार, जिम्नास्टिक, भारोत्तोलन, शूटिंग, सेपक टकरा के लिए तीन-तीन, फुटबॉल, कबड्डी, बॉस्केट बॉल, तीरंदाजी, बुशू, जूडो, बॉक्सिंग, तैराकी, कराटे टीम के लिए दो-दो और साइकलिंग, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, क्रॉस कंट्री के लिए एक-एक पद रखा गया है। वहीं महिला खिलाड़ियों में एथलेटिक्स के लिए छह, जिम्नास्टिक और शूटिंग के लिए तीन-तीन, वॉलिबाल, कबड्डी, बास्केट बॉल, तीरंदाजी, जूडो, बॉक्सिंग, तैराकी, कुश्ती के लिए दो-दो और टेबल टेनिस, बैडमिंटन, क्रॉस कंट्री, बुशू और कराटे टीम के लिए एक-एक पद रखा गया हैं। चयन होने पर 52,000-20200 और ग्रेड पे-200 का वेतनमान मिलेगा। किसी भी विषय से ग्रेजुएट होना जरूरी है।

BPSC Recruitment 2024: बिहार में अधिकारी बनने का मौका, निकली बंपर वैकेंसी, जानिए कैसे करें अप्लाई

कौन कर सकते हैं अप्लाई?

वही लोग स्पोर्ट्स कोटा में अप्लाई कर सकते हैं जो ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप, विश्व कप में हिस्सा ले चुके हों। एशियाई खेल, कॉमनवेल्थ गेम्स सीनियर, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप सीनियर, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप सीनियर, यूथ ओलंपिक खेल, एशियाई चैंपियनशिप, कॉमनवेल्थ युवा खेल, दक्षिण एशियाई खेल, विश्वविद्यालय खेल, में भाग ले चुके हों।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।