UPSSSC 2024 Jobs: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (Uttar Pradesh Subordinate Service Selection Commission – UPSSSC) ने सहायक लेखाकार (Assistant Accountant) और लेखा परीक्षक (Auditor) पदों के लिए वैकेंसी निकाली हैं। योग्य उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1828 पद भरे जाएंगे। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू हो जाएगी। इसके बाद 11 मार्च, 2024 को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद हो जाएगी। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 18 मार्च 2024 है।
बता दें कि इससे पहले आयोग ने फार्मासिस्ट (आयुर्वेदिक) के 1002 पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। इसमें फॉर्म भरने की प्रक्रिया 12 फरवरी 2024 से शुरू होगी और 3 मार्च 2204 आखिरी तारीख है।
सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक मुख्य परीक्षा (पीएपी-2023)/03 के लिए उम्मीदवारों को प्रारंभिक पात्रता परीक्षा-2023 (प्रारंभिक पात्रता परीक्षा-पीईटी-2023) के स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इस परीक्षा में सिर्फ वही लोग शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा-2023 (PET-2023) में शामिल हुए हों। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए सहायक लेखाकार (सामान्य) 668 पद, ऑडिटर के 209 पद, असिस्टेंट अकाउंटेंट के 1 पद और सहायक लेखाकार (विशेष) के 950 पद भरे जाएंगे। शार्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। ऑनलाइन के अलावा अन्य किसी माध्यम से अप्लाई किए गए फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
सभी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा फीस 50 रुपये तय की गई है। पेमेंट ऑनलाइन करना होगा। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट जरूर करें।