UPSSSC VDO Result: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक 2018 भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। अगर आपने परीक्षा दी है तो आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट कर नतीजे चेक कर सकते हैं। कुल 1953 पोस्ट हैं। इसमें से 4065 लोगों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। अब इन कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। आयोग ने इन पदों के लिए 26-27 जून, 2023 को राज्य भर में फिर से परीक्षाएं कराई थी। बड़ी संख्या में इसमें कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया था। इसी के नतीजे अब जारी हुए हैं।
इस बार का कट-ऑफ कुछ ऐसा रहा। जनरल कैटेगरी के लिए 202.504, एससी कैटेगरी के लिए 186.481, एसटी कैटेगरी के लिए 160.698 और अदर बैकवर्ड क्लास के लिए 202.504 पहुंच गया। अधिक जानकारी हासिल करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
VDO के लिए ऐसे चेक करें नतीजे
1 – VDO के परीक्षा के नतीजे नतीजे चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा।
2 - होमपेज पर UPSSSC VDO लिंक दिखेगा। इस पर क्लिक करें।
3 – इसके बाद नया पेज खुलेगा। इस पेज पर आपको अपने डिटेल दर्ज करना होगा।
4 – फिर सब्मिट कर दे। इतना करते ही आपके नतीजे कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे।
5 - यहां से इन्हें चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
जानिए किस पद के लिए कितने हैं पद
ग्राम विकास पंचायत अधिकारी – 1527
ग्राम विकास अधिकारी – 362
पर्यवेक्षक (समाज कल्याण) 64 पद हैं।
VDO की परीक्षा हाईकोर्ट में गया था मामला
साल 2018 में वैकेंसी निकली थी। 22 दिसंबर और 23 दिसंबर को पूरे राज्य में परीक्षाएं कराई गईं थी। परीक्षा में धांधली का आरोप लगने के चलते मामला हाईकोर्ट में मामला चला गया। इसके बाद भर्ती पर रोक लगा दी गई। लंबे इंतजार के बाद पिछले साल जून महीने में दोबारा परीक्षाएं कराई गईं। इसमें 14 लाख से ज्यादा युवाओं ने अप्लाई किया था।