Get App

UPSSSC VDO Result: यूपी ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा के नतीजे घोषित, इस डायरेक्ट लिंक पर चेक करें रिजल्ट

UPSSSC VDO Result: उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विसेस सेलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने यूपी के ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। जिन लोगों ने परीक्षाएं दी हैं। वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विसेस सेलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 22, 2024 पर 1:15 PM
UPSSSC VDO Result: यूपी ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा के नतीजे घोषित, इस डायरेक्ट लिंक पर चेक करें रिजल्ट
UPSSSC VDO Result: आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट कर नतीजे देख सकते हैं।

UPSSSC VDO Result: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक 2018 भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। अगर आपने परीक्षा दी है तो आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट कर नतीजे चेक कर सकते हैं। कुल 1953 पोस्ट हैं। इसमें से 4065 लोगों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। अब इन कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। आयोग ने इन पदों के लिए 26-27 जून, 2023 को राज्य भर में फिर से परीक्षाएं कराई थी। बड़ी संख्या में इसमें कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया था। इसी के नतीजे अब जारी हुए हैं।

इस बार का कट-ऑफ कुछ ऐसा रहा। जनरल कैटेगरी के लिए 202.504, एससी कैटेगरी के लिए 186.481, एसटी कैटेगरी के लिए 160.698 और अदर बैकवर्ड क्लास के लिए 202.504 पहुंच गया। अधिक जानकारी हासिल करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

VDO के लिए ऐसे चेक करें नतीजे

1 – VDO के परीक्षा के नतीजे नतीजे चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें