JUNE WPI : रिटेल महंगाई के बाद अब थोक महंगाई ने भी झटका दिया है। यह मई के 2.61 फीसदी से बढ़कर जून में 3.36 फीसदी पर आ गई है। आज आए JUNE WPI आंकड़ों के मुताबिक जून में होलसेल महंगाई (WPI) दर 3.36 फीसदी पर रही है। जबकि ये मई महीने में 2.61 फीसदी पर रही थी। जून में WPI के 3.60 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था। ऐसे में अनुमान से थोड़ा कम रही है। जून की थोक महंगाई दर 16 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गई है।
