बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam Marriage) ने हाल ही में उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) से गुपचुप शादी कर हर किसी को हैरान कर दिया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी फैंस को दी थी। अब वे सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर रही हैं।
रविवार को भी उन्होंने ऐसी ही एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे लाल साड़ी और हाथों में बड़े-बड़े कलीरे पहने नजर आ रही हैं। यामी की ये तस्वीर जहां फैंस को बहुत पसंद आई तो वहीं इस पर किया गया अभिनेता विक्रांत मैसी (Vikram Massey) का कमेंट एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को अच्छा नहीं लगा।
दरअसल, विक्रांत मैसी ने यामी की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- राधे मां की तरह शुद्ध और पवित्र। मैसी का यामी गौतम की तस्वीर पर ये कमेंट कंगना रनौत को कुछ खास पसंद नहीं आया और उन्होंने विक्रांत को लताड़ लगाते हुए लिखा, कहां से निकला ये कॉकरोच, लाओ मेरी चप्पल। कंगना की तरह कई अन्य सोशल मीडिया यूजर्स को भी विक्रांत का कमेंट रास नहीं आ रहा है और वे एक्ट्रेस का साथ दे रहे हैं।
यामी की तस्वीर पर रिप्लाई करते हुए कंगना रनौत ने लिखा है कि हिमाचली दुल्हन सबसे खूबसूरत होती हैं। बिल्कुल देवी की तरह दिव्य दिखती हैं। वहीं, अभिनेता आयुष्मान खुराना ने भी यामी के लुक की तारीफ की है और लिखा है कि पूरी जय माता दी वाली फीलिंग आ रही है। आप दोनों ज्वाला जी गए थे?
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
