Kerala Lockdown: कोरोना वायरस की दूसरी लहर से पूरा देश जूझ रहा है। राज्य सरकारों ने कोरोना पर काबू पाने के लिए कई तरह की पाबंदियों का सहारा ले ले रही हैं। इसी कड़ी केरल में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के देखते हुए राज्य सरकार ने लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है।

राज्य के सीएम पिनराई विजयन (Pinarayi Vijayan) ने कहा है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में 8 मई सुबह 6 बजे से 16 मई तक लॉकडाउन लगा किया जाएगा। केरल में फिलहाल 25 फीसदी से अधिक पॉजिटिविटी रेट है।

 

  

बता दें कि केरल में बुधवार को कोरोना वायरस के 41,953 नए मामले सामने आए है। राज्य में एक दिन में आए मामलों के लिहाज से यह सबसे अधिक है। पिछले 24 घंटे में 23,106 मरीज ठीक हुए हैं। एक दिन में 58 लोगों की मौत हुई है। राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 3,75,658 है। इसके साथ ही राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 17,43,932 पहुंच गई है। जिनमें से 13.62 लाख ठीक हो चुके हैं।

अपडेट जारी है....


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।