Get App

बाइक में कम पेट्रोल होने पर ट्रैफिक पुलिस ने ठोक दिया जुर्माना, सोशल मीडिया में वायरल हुई पर्ची

केरल में एक शख्स को ट्रैफिक पुलिस ने बाइक में कम पेट्रोल होने पर जुर्माना कर दिया है। शख्स का कहना है उसमें पर्याप्त पेट्रोल था। लेकिन केरल ट्रैफिक नियमों के मुताबिक कमर्शियल वाहनों पर ईंधन कम होने पर चालान कट सकता है, निजी वाहनों पर नहीं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 29, 2022 पर 9:53 AM
बाइक में कम पेट्रोल होने पर ट्रैफिक पुलिस ने ठोक दिया जुर्माना, सोशल मीडिया में वायरल हुई पर्ची
केरल में एक व्यक्ति को हाल ही में एक चालान मिला जिसमें कहा गया कि वह पर्याप्त ईंधन के बिना अपनी बाइक चला रहा था।

आमतौर पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर लोगों का चालान कटता रहता है। ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के बहुत सारे नियम हैं। इनमें जरूरी कागज न लेकर चलने से लेकर टायर में हवा कम होने पर भी चालान काटने के नियम हैं। इस बीच केरल में चालान कटने का एक अजीब मामला सामने आया है। बाइक में पेट्रोल कम होने पर एक व्यक्ति का ट्रैफिक पुलिस ने चालान काट दिया है। चालान की तस्वीर को इस व्यक्ति ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट की है। इसकी पहचान तुलसी श्याम के रूप में की गई है।

अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि क्या यह भी वास्तव में अपराध है? क्या ट्रैफिक पुलिस ने ये चालान गलती से कटा है? साथ ही क्या भविष्य में आपका भी इसी तरह का चालान कट सकता है?

तेल कम होने की वजह से काटा गया चालान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्याम रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 से अपने ऑफिस जा रहे थे। तभी स्थानीय ट्रैफिक पुलिस ने उसे एक तरफा सड़क पर विपरीत दिशा में सवारी करने के लिए रोका। फिर उसे इस अपराध के लिए 250 रुपये का जुर्माना देने के लिए कहा गया। जिसका उसने विधिवत पालन किया। श्याम ने बताया कि जब वह अपने ऑफिस पहुंचे। फिर ट्रैफिक पुलिस की दी गई स्लिप देखी तो अचानक से उसे झटका लगा, क्योंकि चालान काटने का कारण लिखा था- 'पैसेंजर्स के साथ पर्याप्त ईंधन के बिना गाड़ी चालान। इसके बाद श्याम ने कुछ वकीलों से संपर्क किया, जिन्होंने उनको बताया कि वाहन में पेट्रोल कम होना कोई अपराध की कैटेगरी में नही आता।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें