सेंटर फॉर पब्लिक अफेयर (CPA) के मुताबिक केरला भारत के सबसे बेहतर रुप से प्रशासित राज्यों में से एक है। केरल के मुख्यमंत्री ने पिनाराई विजयन ने बुधवार को यह बाते अपने फेसबुक पेज में कही।

सेंटर फॉर पब्लिक अफेयर (CPA) के मुताबिक केरला भारत के सबसे बेहतर रुप से प्रशासित राज्यों में से एक है। केरल के मुख्यमंत्री ने पिनाराई विजयन ने बुधवार को यह बाते अपने फेसबुक पेज में कही।
सीएम पिनाराई विजयन ने इस फेसबुक पोस्ट में कहा है कि CPA द्वारा जारी पब्लिक अफेयर इंडेक्स 2021 (PAI) के मुताबिक केरल भारत के सबसे बेहतर रुप से प्रशासित राज्यों में से एक है। राज्य ने इंफ्रास्ट्रक्चर, एजुकेशन, हेल्थ, रोजगार, ईकोफ्रेंडली नीतियों और राज्य के सम्रग विकास के दृष्टिकोण से शानदार प्रदर्शन किया है।
सीएम पिनाराई विजयन की इस फेसबुक पोस्ट में कहा गया है कि यह इंडेक्स समानता, विकास और टिकाऊपन के 3 मानकों पर अधारित है। इस स्टडी में यह भी देखा गया है कि किसी राज्य ने National Employment Guarantee Schem, नेशनल हेल्थ मिशन और कोविड-19 से जुड़ी स्कीमों को कितने बेहतर तरीके से लागू किया है।
गौरतलब है कि केरल देश का एक ऐसा राज्य है जो देश के मानव विकास सूचकांक में टॉप पर है। केंद्र सरकार के थिंक टैंक कहे जाने वाले नीति आयोग ने साल 2020-21 के लिए सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स (टिकाऊ विकास के लक्ष्य) की रैकिंग जारी की है उसके मुताबिक भी केरल टॉप पर है।
बता दें कि यह लिस्ट 11 मानकों पर आधारित होती है जिसके आधार पर राज्यों को श्रेणीबद्ध किया जाता है। इन मानको में गरीबी की समाप्ति, नागरिकों के स्वास्थ्य और जीवन स्तर,शुद्ध जल की पेय उपलब्धि और साफ सफाई,अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा और आर्थिक विकास जैसे मानक शामिल होते हैं। इन मानकों पर आधारित नीति आयोग के साल 2021 के सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स की रैकिंग में 75 अंक के साथ केरल पहले स्थान पर था।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।