केंद्र सरकार के गुड गवर्नेंस इंडेक्स में पूरे भारत में 5वें स्थान पर केरल: CM पिनाराई विजयन

CM ने शुरुआत में राज्य की इस उपलब्धि की घोषणा ट्विटर पर की और बाद में अपने फेसबुक पेज पर इसके बारे में एक डेटल पोस्ट डाला

अपडेटेड Dec 30, 2021 पर 7:03 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (FILE)

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (Pinarayi Vijayan) ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से जारी गुड गवर्नेंस इंडेक्स (GGI) में केरल (Kerala) देश में पांचवें और दक्षिणी राज्यों में पहले स्थान पर है। मुख्यमंत्री ने शुरुआत में राज्य की इस उपलब्धि की घोषणा ट्विटर पर की और बाद में अपने फेसबुक पेज पर इसके बारे में एक डेटल पोस्ट डाला।

उन्होंने ट्वीट किया, "केरल को #GoodGovernanceIndex में 5वां स्थान हासिल हुआ है और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और इंडस्ट्रियल ग्रोथ सहित कई क्षेत्रों में भारी सुधार किया है, और दक्षिणी राज्यों में भी प्रथम स्थान पर है। यह पिछले पांच वर्षों के दौरान हासिल की गई प्रगति को दर्शाता है।"

बाद में, अपने फेसबुक पोस्ट में, सीएम ने कहा कि केरल, जिसने कमर्शियल और इंडस्ट्रियल सेक्टर्स में अहम प्रगति की, उसने अपना ईज ऑफ डूइंग बिजनेस इम्प्लीमेंटेशन स्कोर 44.82 से बढ़ाकर 85.00 कर दिया।

वित्त वर्ष 2021-22 में खाद्य सब्सिडी 4 लाख करोड़ रुपये से कम होगी: खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय


उन्होंने कहा कि पंजाब को छोड़कर, केरल एकमात्र ऐसा राज्य है, जिसने इतने अहम तरीके से अपने स्कोर में सुधार किया है। विजयन ने यह भी कहा कि इंडस्ट्रियल सेक्टर में राज्य की संयुक्त वार्षिक ग्रोथ रेट 2019 में 1.00 से बढ़कर 2021 में 7.91 हो गई।

उन्होंने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के अपने इम्प्लीमेंटेशन स्कोर में सुधार के अलावा, राज्य ने मानव संसाधन विकास, कौशल प्रशिक्षण और रोजगार उपलब्धता अनुपात में भी अपने स्कोर में सुधार किया है। उन्होंने कहा कि केरल पब्लिक हेल्थ और पर्यावरण सेक्टर्स में टॉप पर है। राज्य न्यायपालिका और सार्वजनिक सुरक्षा श्रेणियों में दूसरे और समाज कल्याण विकास श्रेणी में तीसरे स्थान पर रहा।

विजयन ने कहा कि ये उपलब्धियां शासन में सुधार और इसे ज्यादा पारदर्शी और लोकप्रिय बनाने के लिए सरकार की तरफ से किए गए बदलावों के लाभों को दर्शाती हैं, जबकि GGI रैंकिंग इंगित करती है कि बदलाव राज्य की प्रगति को तेज कर रहे थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।