मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (Pinarayi Vijayan) ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से जारी गुड गवर्नेंस इंडेक्स (GGI) में केरल (Kerala) देश में पांचवें और दक्षिणी राज्यों में पहले स्थान पर है। मुख्यमंत्री ने शुरुआत में राज्य की इस उपलब्धि की घोषणा ट्विटर पर की और बाद में अपने फेसबुक पेज पर इसके बारे में एक डेटल पोस्ट डाला।
