कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस के विरोध में देश भर में डॉक्टरों के प्रोटेस्ट का आज 9वां दिन (18 अगस्त) है। मामले की जांच कर रही CBI ने बताया कि आरोपी संजय का आज साइकोलॉजिकल टेस्ट होगा। इस बीच एक बड़ा सामने आ रहा है। जिसे सुनते ही हर कोई हैरान रह जाएगा। दरअसल अब तक की जांच और डॉक्टर के बैचमेट्स के बयानों से पता चला है कि महिला ट्रेनी डॉक्टर अस्पताल कई राज जानती थी। वो इसका फर्दाफाश भी करना चाहती थी। लिहाजा उसकी को रोकने के लिए ट्रेनी डॉक्टर को रास्ते से हटाया गया।
मृतक महिला के माता-पिता और दोस्तों को शक है कि से चुप कराने के लिए रेप और हत्या की योजना बनाई गई होगी। एक मीडिया रिपोर्ट में मृतका के माता-पिता के हवाले से कहा गया है कि संजय रॉय एक छोटा अपराधी हो सकता है। यह एक बलि का बकरा है। असली अपराधी अभी भी फरार हैं।
मृतक ट्रेनी डॉक्टर की डायरी से मिल रहे हैं बड़े संकेत
डॉक्टर की डायरी हाल ही में मिली है। जिसमें उसके माता-पिता के बयानों से पता चलता है कि वह अपनी मौत के कई हफ्तों पहले से ही काफी तनाव में थी। उस पर काम करने का भारी दबाव था। महिला ट्रेनी डॉक्टर का अस्पताल में दूसरा साल था। इससे पहले भी वो अस्पताल में एक साल से ज्यादा का समय गुजार चुकी थी। उसको 36 घंटे तक ड्यूटी करनी पड़ती थी। उसकी डायरी से पता चल रहा है कि मृतका कई घटनाओं का सामना कर चुकी है और वो कोई बड़ा खुलासा करने की तैयारी में थी। मृतका के साथ काम करने वाले डॉक्टरों का मानना है कि उसका रेप और फिर हत्या जैसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं कोई साधारण मामला नहीं हो सकता है। उनका तर्क है कि महिला डॉक्टर पर जानबूझकर निशाना साधा गया है।
मृतका के साथ काम करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि आखिर पुलिस का वॉलेंटियर संजय राय को यह कैसे पता चल गया कि ट्रेनी महिला डॉक्टर सेमिनार हॉल में अकेले हो सो रही है? कुछ लोगों ने शक जताया है कि यह घटना रसूखदार लोगों की ओर से यह एक साजिश का हिस्सा हो सकती है। मृतका महिला ट्रेनी डॉक्टर जिस विभाग में काम कर रही थी। उस विभाग पर कथित ड्रग तस्करी रैकेट के बारे में भी अटकलें लगाई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि मृतका इसका फर्दाफाश करने की तैयारी में थी। ऐसे में रास्ते से हमेशा के लिए हटाया गया होगा।
महिला ट्रेनी डॉक्टर की हत्या
बता दें कि 9 अगस्त को मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल में ट्रेनी डॉक्टर की बॉडी मिली थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, उनके प्राइवेट पार्ट्स पर गहरा घाव था। गला घोंटने से थायराइड कार्टिलेज टूट गया। पेट, होंठ, उंगलियों और बाएं पैर पर चोट के निशान हैं। उनके चेहरे पर इतनी ताकत से मारा गया कि चश्मे का कांच टूटकर आंखों में घुस गया। इस केस में संजय रॉय नाम का एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है। वह कोलकाता पुलिस में सिविक वॉलंटियर था।
पीड़ित के पिता बोले- कहीं और हत्या के बाद बॉडी सेमिनार रूम में रखी
ट्रेनी डॉक्टर के पिता ने शनिवार (17 अगस्त) की रात बांग्ला मीडिया से कहा कि घटना में पूरा डिपार्टमेंट शामिल है। अब तो यह भी संदेह है कि कहीं और हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए शव सेमिनार रूम में लाकर रख दिया गया।