Get App

Kolkata Rape Case: संदीप घोष और चार डॉक्टरों का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट, CBI को कोर्ट से मिली मंजूरी

Kolkata Doctor Rape Murder Case: ये चार ट्रेनी डॉक्टर वही हैं, जिनके साथ पीड़िता ने घटना वाली रात को कथित तौर पर खाना खाया था। CBI 9 अगस्त की घटना की जांच कर रही है, जिसमें अस्पताल परिसर में 31 साल की ट्रेनी डॉक्टर के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 22, 2024 पर 9:39 PM
Kolkata Rape Case: संदीप घोष और चार डॉक्टरों का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट, CBI को कोर्ट से मिली मंजूरी
Kolkata Rape Case: संदीप घोष और चार डॉक्टरों का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को गुरुवार को शहर की एक अदालत से आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और चार डॉक्टरों पर पॉलीग्राफ टेस्ट करने की अनुमति मिल गई। ये चार ट्रेनी डॉक्टर वही हैं, जिनके साथ पीड़िता ने घटना वाली रात को कथित तौर पर खाना खाया था। CBI 9 अगस्त की घटना की जांच कर रही है, जिसमें अस्पताल परिसर में 31 साल की ट्रेनी डॉक्टर के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई।

Hindustan Times ने CBI के एक अधिकारी के हवाले से बतया, “CBI ने पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष और आरजी कर अस्पताल के चार डॉक्टरों पर पॉलीग्राफ टेस्ट करने की अनुमति मांगने के लिए सियालदह ACJM अदालत का रुख किया। गुरुवार को उन्हें कोर्ट ले जाया गया। अदालत ने अनुमति दे दी है।”

सुप्रीम कोर्ट ने दिया जरूरी आदेश जारी करने का निर्देश

यह तब हुआ है, जब सुप्रीम कोर्ट ने घटना पर स्वत: संज्ञान लेते हुए गुरुवार को सियालदह अदालत को शुक्रवार शाम 5 बजे तक जरूरी आदेश पारित करने का निर्देश दिया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें