Kolkata RG Kar case Verdict : कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में पिछले साल एक महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिदंगी के मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। सियालदह कोर्ट ने आरोपी संजय रॉय को दोषी करार दिया है। संजय राय को अब सोमवार को सुनाई जाएगी। सियालदह कोर्ट के जज अनिर्बान दास ने संजय रॉय को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा- 64 (बलात्कार के लिए सजा), 66 (मृत्यु का कारण बनने के लिए सजा) और 103 (हत्या) के तहत दोषी करार दिया है।
