स्वर कोकिला के नाम से जाने जानी वाली प्रसिद्ध सिंगर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की तबीयत एक बार बिगड़ गई है और उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर रखा गया है। उनका इलाज कर रहे एक डॉक्टर ने शनिवार को यह जानकारी दी।
स्वर कोकिला के नाम से जाने जानी वाली प्रसिद्ध सिंगर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की तबीयत एक बार बिगड़ गई है और उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर रखा गया है। उनका इलाज कर रहे एक डॉक्टर ने शनिवार को यह जानकारी दी।
92 वर्षीय लता मंगेशकर को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बीते 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां डॉ. प्रतीत समदानी की अगुआई वाली डॉक्टरों की एक टीम की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है
न्यूज एजेंसी पीटीआई ने डॉ प्रतीत समदानी के हवाले से बताया, "उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं हैं। वह इलाज के लिए आईसीयू में हैं और उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर रखा गया है।" समदानी ने इससे पहले 29 जनवरी को एक बताया था कि लता मंगेशकर की तबीयत में मामूली सुधार हुआ है और उन्हें वेंटिलेटर से हटा कर आईसीयू में रखा गया है।
लता मंगेशकर की गिनती भारतीय सिनेमा की बेहतरीन गायिकाओं में होती है। उन्होंने सन 1942 में अपने करियर की शुरूआत की थी और तब वह मात्र 13 साल की थीं। सात दशक के अपने करियर में उन्होंने कई ऐसे गाने गाए हैं, जो आज भी लोगों के जेहन में हैं। इनमें "अजीब दास्तां है ये", "प्यार किया तो डरना क्या' और "नीला आसमां सो गया" शामिल है।
फेमस देशभक्ति गीत "ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी" भी लता मंगेशकर का किया गया हुआ है। इस गाने का असर उस समय ऐसा था कि, जब 26 जनवरी 1963 को दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में लता मंगेशकर ने इस गाने को शहीदों की याद में गाया, तो वहां मौजूद तत्कालीन प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की आंखों से आंसू बहने लगे थे। तब नेहरू ने कहा था कि जो भी इस गाने से प्रेरित नहीं हो सकता, मेरे खयाल से वो हिंदुस्तानी नहीं है।
लता को भारत की ‘सुर साम्राज्ञी’ के नाम से भी जाना जाता है और उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी नवाजा जा चुका है। इसके अलावा लता को पद्म भूषण, पद्म विभूषण और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।