Get App

Lata Mangeshkar Health: सिंगर लता मंगेशकर की तबीयत फिर बिगड़ी, दोबारा वेंटिलेटर पर रखा गया

स्वर कोकिला के नाम से जाने जानी वाली प्रसिद्ध सिंगर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की तबीयत एक बार बिगड़ गई है और उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर रखा गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 05, 2022 पर 4:59 PM
Lata Mangeshkar Health: सिंगर लता मंगेशकर की तबीयत फिर बिगड़ी, दोबारा वेंटिलेटर पर रखा गया
लता मंगेशकर की गिनती भारतीय सिनेमा की बेहतरीन गायिकाओं में होती है

स्वर कोकिला के नाम से जाने जानी वाली प्रसिद्ध सिंगर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की तबीयत एक बार बिगड़ गई है और उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर रखा गया है। उनका इलाज कर रहे एक डॉक्टर ने शनिवार को यह जानकारी दी।

92 वर्षीय लता मंगेशकर को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बीते 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां डॉ. प्रतीत समदानी की अगुआई वाली डॉक्टरों की एक टीम की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने डॉ प्रतीत समदानी के हवाले से बताया, "उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं हैं। वह इलाज के लिए आईसीयू में हैं और उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर रखा गया है।" समदानी ने इससे पहले 29 जनवरी को एक बताया था कि लता मंगेशकर की तबीयत में मामूली सुधार हुआ है और उन्हें वेंटिलेटर से हटा कर आईसीयू में रखा गया है।

लता मंगेशकर की गिनती भारतीय सिनेमा की बेहतरीन गायिकाओं में होती है। उन्होंने सन 1942 में अपने करियर की शुरूआत की थी और तब वह मात्र 13 साल की थीं। सात दशक के अपने करियर में उन्होंने कई ऐसे गाने गाए हैं, जो आज भी लोगों के जेहन में हैं। इनमें "अजीब दास्तां है ये", "प्यार किया तो डरना क्या' और "नीला आसमां सो गया" शामिल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें