Lithium Mines in India : जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में देश का पहला लिथियम का भंडार मिला है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने आज शनिवार को बताया कि यह सबसे अच्छी क्वालिटी का लिथियम रिजर्व है। इस लिथियम भंडार की कैपिसिटी 59 लाख (5.9 मिलियन) टन है। लिथियम मिलने की इस खबर के बाद इलाके के ग्रामीणों में भी खुशी है और उन्हें उम्मीद है कि उनका भविष्य इससे बेहतर होगा। बता दें कि जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) ने रियासी जिले के सलाल-हैमाना (Salal-Haimana) इलाके में लीथियम के इस भंडार की खोज की है। इसका इस्तेमाल इलेक्ट्रिक व्हीकल और सोलर पैनल के निर्माण में होता है।
