Get App

Mahakumbh 2025 : साधु से यूट्यूबर ने पूछ लिया ऐसा सवाल कि भड़क गए बाबा, चिमटा से मारते हुए पंडाल से निकाला

महाकुंभ के आगाज के साथ ही सोशल मीडिया पर एक बाबा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक बाबा से एक यूट्यूबर सवाल कर रहा होता है. बाबा यूट्यूबर के सवालों का जवाब दे रहे होते हैं। तभी बाबा को गुस्सा आ जाता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 13, 2025 पर 8:59 PM
Mahakumbh 2025 : साधु से यूट्यूबर ने पूछ लिया ऐसा सवाल कि भड़क गए बाबा, चिमटा से मारते हुए पंडाल से निकाला
साधु से यूट्यूबर ने पूछ लिया ऐसा सवाल कि भड़क गए बाबा

Mahakumbh 2025 Viral Video : प्रयागराज में संगम तट पर 12 साल बाद एक बार फिर महाकुंभ शुरू हो गया है। आस्था, अध्यात्म और संस्कृति का यह महासंगम हमेशा से पूरी दुनिया के लोगों का ध्यान आकर्षित करता रहा है। इस बार महाकुंभ को देश दुनिया से साधु-संतों का जमावड़ा मेले को और भी खास बना रहा है। इस डिजिटल युग में हो रहे इस महाकुंभ को कवर करने के लिए हजारों की संख्या में रिपोर्टर्स और यूट्यूबर्स भी पहुंचे हैं। वहीं महाकुंभ के आगाज के साथ ही सोशल मीडिया पर एक बाबा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां बाबा से उल्टा सवाल करना एक यूट्यूबर को भारी पड़ गया।

बाबा का वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो में महाकाल गिरि बाबा दिखाई दे रहे हैं, इन्हें हठ योगी के नाम से भी जाना जाता है। इस वीडियो में यूट्यूबर को साधु से सवाल करते हुए देखा जा सकता है, जिसके बाद साधु आक्रामक होकर उस पर चिमटे से हमला कर देता है। वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि बाबा से एक यूट्यूबर ने कुछ ऐसा सवाल पूछ लिया कि वह गुस्से से तिलमिला उठे। फिर क्या था, बाबा ने आव देखा न ताव. चिमटा उठाया और यूट्यूबर को मारते हुए पंडाल से बाहर निकाल दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by

सब समाचार

+ और भी पढ़ें