Mahakumbh Fire: महाकुंभ में भगदड़ के बाद लगी आग! सेक्टर 22 में कई टेंट में लगी भीषण आग

Mahakumbh Fire: महाकुंभ 2025 में आग लगने की यह तीसरी घटना है। ANI की रिपोर्ट के अनुसार, पहली बार 19 जनवरी को सेक्टर 19 में एक रेलवे पुल के पास, जबकि दूसरी बार 20 जनवरी को सेक्टर 5 में एक टेंट में आग लगने की घटना हुई थी। एक दिन पहले ही बुधवार को संगम क्षेत्र में तड़के भगदड़ मच गई, जिसमें 30 लोगों की मौत हो गई और 60 लोग घायल हुए

अपडेटेड Jan 30, 2025 पर 6:27 PM
Story continues below Advertisement
महाकुंभ में भगदड़ के बाद लगी आग, सेक्टर 22 में कई टेंट में लगी भीषण आग

महाकुंभ में भगदड़ मचने के बाद एक बार फिर आग लग गई। महाकुंभ में भगदड़ के एक दिन बाद कई टेंटों में भीषण आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महाकुंभ क्षेत्र के सेक्टर 22 में झूंसी छतनाग घाट और नागेश्वर घाट के पास भीषण आग लग गई। कम से कम 12 टेंट जल गए। आग लगने के बाद त्वरित कार्रवाई की गई और उस पर काबू पा लिया गया। फायर ब्रिगेड के अनुसार, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, UP फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी प्रमोद शर्मा के हवाले से बताया, “हमें आज 15 टेंटों में आग लगने की जानकारी मिली। आग पर काबू पाने और आग बुझाने के लिए तत्काल कार्रवाई की गई।”

वहीं कुंभ मेला पुलिस यूपी 2025 ने X पर लिखा, "30.01.2025 को दोपहर करीब 02:00 बजे कुंभ मेला क्षेत्र से बाहर लगभग 06 किलोमीटर दूर प्राइवेट टेंट में आग लगने की सूचना पर तत्काल फायर ब्रिगेट की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। आगजनी की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।"


महाकुंभ 2025 में आग लगने की यह तीसरी घटना है। ANI की रिपोर्ट के अनुसार, पहली बार 19 जनवरी को सेक्टर 19 में एक रेलवे पुल के पास, जबकि दूसरी बार 20 जनवरी को सेक्टर 5 में एक टेंट में आग लगने की घटना हुई थी।

यह घटना ऐसे समय हुई, जब एक दिन पहले ही बुधवार को संगम क्षेत्र में तड़के भगदड़ मच गई, जिसमें 30 लोगों की मौत हो गई और 60 लोग घायल हुए।

बुधवार को महाकुंभ में मौनी अमावस्या (अमावस्या) के अवसर पर पवित्र डुबकी लगाने के लिए लाखों श्रद्धालुओं की होड़ में कुल 30 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक घायल हो गए।

इससे पहले, 19 जनवरी को सेक्टर 19 कैंपसाइट एरिया में लगभग तीन गैस सिलेंडरों के विस्फोट के बाद महाकुंभ में भीषण आग लग गई थी। फायर ब्रिगेड ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और आग पर काबू पा लिया। आग के कारण कोई हताहत नहीं हुआ।

Mahakumbh Stampede: महाकुंभ भगदड़ की जांच टीम 31 जनवरी को पहुंचेगी प्रयागराज, पूरी घटना का लेगी जायजा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।