Get App

Mann ki Baat Live Updates: पीएम मोदी ने कहा , टीकाकरण अभियान को मिली बड़ी सफलता

मन की बात में पीएम मोदी ने कहा- 31 अक्टूबर को हम राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 25, 2021 पर 7:59 AM
Mann ki Baat Live Updates: पीएम मोदी ने कहा , टीकाकरण अभियान को मिली बड़ी सफलता

Mann ki Baat Live Updats: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 11 बजे रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए लोगों को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि 100 करोड़ टीकाकरण अभियान ने इतिहास रच दिया। उन्होंने कहा कि देश नई ऊर्जा से आगे बढ़ रहा है।

मन की बात में पीएम मोदी ने कहा- 31 अक्टूबर को हम राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हैं। हम सभी का दायित्व है कि हम एकता का संदेश देने वाली किसी-ना-किसी गतिविधि से जरुर जुड़ें।

हमारे स्वास्थ्यकर्मियों ने अपने अथक परिश्रम और संकल्प से एक नई मिसाल पेश की। उन्होंने इनोवेशन के साथ अपने दृढ़ निश्चय से मानवता की सेवा का एक नया मानदंड स्थापित किया है। मोदी ने आगे कहा कि अगले महीने 15 नवंबर को हमारे देश के वीर योद्धा भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती है। भगवान बिरसा मुंडा को धरती आबा भी कहा जाता है, इसका अर्थ धरती पिता होता है। भगवान बिरसा मुंडा ने जिस तरह अपनी संस्कृति, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष किया वो धरती आबा ही कर सकते थे।

पीएम मोदी ने मन बात कार्यक्रम के जरिए कहा कि भारत ने सदैव विश्व ​शांति के लिए काम किया है। हमें इस बात का गर्व है कि भारत 1950 के दशक से लगातार संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन का हिस्सा रहा है। गरीबी हटाने, जलवायु परिवर्तन और श्रमिकों से संबंधित मुद्दों के समाधान में भी भारत अग्रणी भूमिका निभा रहा है। पहले ये धारणा बन गई थी कि सेना और पुलिस जैसी सेवा केवल पुरुषों के लिए ही होती है लेकिन आज ऐसा नहीं है। पुलिस अनुसंधान एऔर विकास ब्यूरो के आंकड़े बताते हैं कि पिछले कुछ वर्षों में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या दोगुनी हो गई है।

स्वच्छता पर जोर

पीएम मोदी ने स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि स्वच्छता के प्रयास तभी पूरी तरह सफल होते हैं जब हर नागरिक स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझें। अभी दीपावली पर हम सब अपनी घर की साफ सफाई में तो जुटने ही वाले हैं। लेकिन इस दौरान हमें ध्यान रखना है कि हमारे घर के साथ हमारा आस-पड़ोस भी साफ रहें। उन्होंने कहा कि मैं जब स्वच्छता की बात करता हूं। तब कृपा कर के Single Use Plastic से मुक्ति की बात हमें कभी भी भूलना नहीं है। तो आइये, हम संकल्प लें कि स्वच्छ भारत अभियान के उत्साह को कम नहीं होने देंगे। हम सब मिलकर अपने देश को पूरी तरह स्वच्छ बनाएंगे और स्वच्छ रखेंगे। 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें