Modi Ayodhya Visit: 'नए भारत की नई अयोध्या' PM मोदी के भव्य स्वागत पर बोले CM योगी

Modi Ayodhya Visit: अयोध्या में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए CM योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) ने एक चौपाई सुनाते हुए कहा कि 'अवधपुरी प्रभु आवत जानी, भई सकल शोभा के खानी... 22 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी जी के कर कमलों से प्रभु अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो रहे हैं। यह नए भारत की नई अयोध्या का दर्शन कराता है

अपडेटेड Dec 30, 2023 पर 7:52 PM
Modi Ayodhya Visit: 'नए भारत की नई अयोध्या' PM मोदी के भव्य स्वागत पर बोले CM योगी

Modi Ayodhya Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के अयोध्या (Ayodhya) दौरे की सराहना करते हुए कहा कि जिस भव्यता के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत अयोध्या वासियों ने किया है, यह नए भारत की नई अयोध्या का दर्शन कराता है। शनिवार को अयोध्या में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने एक चौपाई सुनाते हुए कहा कि 'अवधपुरी प्रभु आवत जानी, भई सकल शोभा के खानी... 22 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी जी के कर कमलों से प्रभु अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो रहे हैं।"

उन्होंने कहा, ''500 सालों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। प्रभु के आगमन से पहले प्रधानमंत्री का सपना था कि अयोध्या को दुनिया की सुंदरतम नगरी के रूप में स्थापित करेंगे।"

योगी ने उत्तर प्रदेश व अयोध्या के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपए की परियोजना के लिए उत्तर प्रदेश वासियों की तरफ से प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए आभार जताया।


Modi Ayodhya Visit: आज प्रगति का उत्साह, कुछ दिन बाद होगा परंपरा का उत्सव, अयोध्या में PM मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

उन्होंने अयोध्या में मोदी की तरफ से परियोजनाओं के किए गए लोकार्पण और शिलान्यास की चर्चा करते हुए कहा, "भगवान राम त्रेता में पुष्पक विमान से अयोध्या आए होंगे, आज प्रधानमंत्री जी ने उद्घाटन करके अयोध्या को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उपहार अयोध्या वासियों को दे दिया।"

योगी ने कहा, "यह वही अयोध्या है, जहां आने की बात तो दूर, नाम लेने में भी लोग संकोच करते थे। सबसे ज्यादा बार अयोध्या आने वाले प्रधानमंत्री का रिकॉर्ड मोदी जी के नाम पर बन गया है।"

योगी ने आभार जताते हुए कहा कि प्रभु राम से इस लोक का मिलन कराने वाले त्रिकालदर्शी महर्षि वाल्मीकि जी के नामकरण पर इस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का नाम प्रधानमंत्री ने किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।