Modi Ayodhya Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के अयोध्या (Ayodhya) दौरे की सराहना करते हुए कहा कि जिस भव्यता के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत अयोध्या वासियों ने किया है, यह नए भारत की नई अयोध्या का दर्शन कराता है। शनिवार को अयोध्या में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने एक चौपाई सुनाते हुए कहा कि 'अवधपुरी प्रभु आवत जानी, भई सकल शोभा के खानी... 22 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी जी के कर कमलों से प्रभु अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो रहे हैं।"
