Get App

Modi Ayodhya Visit: अयोध्या की धरती पर शंख और डमरू वादन से होगा PM मोदी का जोरदार स्वागत, जायजा लेने पहुंचे योगी

Modi Ayodhya Visit: प्रधानमंत्री मोदी 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी शामिल होंगे। बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर संस्कृति विभाग भी इस तैयारी में जुटा है। प्रधानमंत्री के आगमन पर शंख और डमरू वादन भी होगा। हवाई अड्डे से धर्मपथ, राम पथ होते हुए रेलवे स्टेशन तक कुल 40 मंचों पर लगभग 1400 से ज्यादा लोक कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 29, 2023 पर 5:55 PM
Modi Ayodhya Visit: अयोध्या की धरती पर शंख और डमरू वादन से होगा PM मोदी का जोरदार स्वागत, जायजा लेने पहुंचे योगी
Modi Ayodhya Visit: अयोध्या की धरती पर शंख और डमरू वादन से होगा PM मोदी का जोरदार स्वागत

Modi Ayodhya Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) शनिवार को राम नगरी अयोध्या (Ayodhya) का दौरा करेंगे, जहां उत्तर प्रदेश और देश की अलग-अलग संस्कृतियों संग उनका अभूतपूर्व स्वागत होगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के हवाले से एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। साल 2024 में 22 जनवरी को राम मंदिर (Ram Mandir) में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री के इस दौरे को भव्यतम स्वरूप देने के लिए जोरदार तैयारी की गयी है।

प्रधानमंत्री मोदी 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी शामिल होंगे। बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर संस्कृति विभाग भी इस तैयारी में जुटा है। प्रधानमंत्री के आगमन पर शंख और डमरू वादन भी होगा।

40 मंचों पर लगभग 1400 से ज्यादा कलाकारों का प्रदर्शन

हवाई अड्डे से धर्मपथ, राम पथ होते हुए रेलवे स्टेशन तक कुल 40 मंचों पर लगभग 1400 से ज्यादा लोक कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। साथ ही हवाई अड्डे के सभा स्थल पर भी 30 लोक कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें