Modi Cabinet: मोदी कैबिनेट का विस्तार इसी हफ्ते 7 जुलाई तक होने की संभावना जताई जा रही है। इस विस्तार में ज्योतिरादित्य सिंधिया, सर्बानंद सोनोवाल, सुशील कुमार मोदी, दिलीप घोष, अनुप्रिया पटेल समेत कई अन्य चेहरों को मंत्रि मंडल में जगह मिल सकती है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 19-20 नए चेहरे शामिल हो सकते हैं जिनमें मनोज तिवारी, नारायण राणे, RCP सिंह, संतोष कुशवाहा, लॉकेट चटर्जी,, जफर इस्लाम समेत कई अन्य चेहरे शामिल हैं।

बता दें कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट विस्तार की बातचीत करने के लिए शनिवार और रविवार को BJP के सीनियर नेता अमित शाह और BL संतोष के गोपनीय मीटिंग की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को मीटिंग शाम 5 बजे शुरू हुई और 6 घंटे तक चली। प्रधानमंत्री सरकारी आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर शनिवार को हुई मीटिंग देर रात तक चलती रही।

साल 2019 में लगातार दूसरी सत्ता पर काबिज होने वाली मोदी सरकार का यह पहला कैबिनेट विस्तार होगा। देश में आने वाले समय में पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव हैं फिर साल 2024 में आम चुनाव होंगे। अगले साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव हैं।

ऐसे में जिन राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, उन राज्यों में सोशल इंजीनियरिंग को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल में तरजीह दी जाएगी। इसके अलावा क्षेत्रीय दलों के नेताओं को मंत्रिपरिषद में शामिल कर NDA  का कुनबा बढ़ाने की तैयारी है। बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में 81 सदस्य हो सकते हैं। मौजूदा समय में 53 मंत्री हैं, यानी 28 मंत्रियों को जोड़ा जा सकता है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।