Mohali Building Collapse: पंजाब के मोहाली में बहुमंजिला इमारत गिरी, एक की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका, सेना और NDRF बचाव कार्य में जुटी

Mohali building collapse: पंजाब के मोहाली के सोहाना सैनी बाग के पास शनिवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। यहां 6 मंजिला एक बिल्डिंग गिर गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। वहीं कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। इंडियन आर्मी और NDRF की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है

अपडेटेड Dec 22, 2024 पर 8:58 AM
Mohali building collapse: इमारत के पास वाली बिल्डिंग में काम चल रहा था। जिसमें खुदाई की वजह से यह इमरारत धराशाई हो गई।

पंजाब के मोहाली में एक बहुमंजिला इमारत गिरने की खबर सामने आई है। इमारत के गिरते ही अफरा-तफरी मच गई। इसके नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव कार्य के लिए इंडियन आर्मी और NDRF की टीमें जुटी हुई हैं। 12 घंटे से अधिक समय से राहत और बचाव कार्य जारी है। इस घटना में एक लोगों की मौत हो गई है। कड़ी मशक्कत के बाद एनडीआरएफ की टीम ने एक महिला का शव मलबे के नीचे से निकाला है। बताया जा रहा है कि पास वाली बिल्डिंग में काम चल रहा था, जिसमें खुदाई हुई। इसी वजह से यह बिल्डिंग गिरी है।

हिमाचल प्रदेश की रहने वाली 20 साल की एक महिला को मलबे से बाहर निकाला गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक पारीक ने कहा कि पुलिस ने इमारत के मालिकों - परविंदर सिंह और गगनदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। राहत और बचाव कार्य के लिए मशीनें भी लगाई गई हैं। एंबुलेंस की टीमों के साथ-साथ मेडिकल टीमें भी तैनात की गईं हैं।

पंजाब के सीएम जताया दुख


प्रशासन का कहना है कि अगर किसी को भी आशंका है कि मलबे में उनके परिवार के सदस्य फंसे हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में लोग जिला नियंत्रण कक्ष नंबर 0172-2219506 पर फोन कर सकते हैं। इससे पहले, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि घटनास्थल पर प्रशासन और बचाव दल की पूरी टीम तैनात है। सीएम मान ने कहा कि इस निर्माणाधीन इमारत के ढहने के पीछे दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि वे प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में वो बने हुए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीएम ने इस बात की जानकारी दी थी। सीएम ने इस हादसे  पर शोक प्रकट किया है।

पहली और दूसरी मंजिल पर था पीजी

बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में पहली और दूसरी फ्लोर पर पीजी था। बिल्डिंग रेसिडेंशियल बताई जा रही है। इसमें अवैध रूप से जिम और पीजी का काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के साथ बेसमेंट की खुदाई चल रही थी। अब यह सब पुलिस की जांच पड़ताल में ही खुलासा होगा।

'मेरे चरित्र की हत्या की जा रही है': हैदराबाद भगदड़ पर बोले अल्लू अर्जुन, सीएम रेवंत रेड्डी और ओवैसी ने बोला था हमला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।