Mumbai Bus accident: मुंबई में बेकाबू हुई बेस्ट की बस, ब्रेक की जगह दबा दिया एक्सेलरेटर, 30 लोगों को कुचला, 4 की मौत

Mumbai Kurla Bus Accident: मुंबई के कुर्ला इलाके में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बेस्ट की बस नंबर 332 कुर्ला से अंधेरी जा रही थी। इसी दौरान बस का ब्रेक फेल हो गया। इससे ड्राइवर नियंत्रण खो दिया। बेकाबू बस ने कई वाहनों में टक्कर मारी। जिससे 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं

अपडेटेड Dec 10, 2024 पर 10:04 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Mumbai Kurla Bus Accident: बस ने करीब 200 मीटर के दायरे में आए राहगिरों से लेकर गाड़ियों तक को टक्कर मार दी।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक बड़ा हादसा हुआ है। कुर्ला इलाके में एलबीएस रोड पर एक सरकारी बस ने बाजार में भीड़ को रौंद दिया है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. वहीं 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को भाभा अस्पताल ले गई। वहीं शवों को भी ले जाया गया। हादसा कुर्ला पश्चिम रेलवे स्टेशन रोड पर अंबेडकर नगर में हुआ। बस कुर्ला स्टेशन से अंधेरी जा रही थी। BEST की यह बस BMC के अंडर में चलती है। घायलों को सायन और कुर्ला भाभा में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कहा जा रहा है कि बस का ड्राइवर शराब के नशे में था। जिसकी वजह से बस कुर्ला में कई वाहनों से टकराई। वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संदेह है कि कुर्ला में बीएमसी एलवार्ड के पास यह दुर्घटना बस के ब्रेक में गड़बड़ी होने के कारण हुई। उन्होंने बताया कि बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

नशे में धुत था बस ड्राइवर


बता दें कि कुर्ला इलाके में एलबीएस रोड पर काफी घना इलाका है। यहां एक बाजार भी है। लोगों की संख्या को देखते हुए इस क्षेत्र में सरकारी बसें भी चलाई गई हैं। सोमवार रात को BEST बस ने अचानक बाजार में घुसकर कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। BEST बस की टक्कर से एक रिक्शा पूरी तरह से पिचक गया। यही नहीं बाजार में भीड़ पर भी बस चढ़ गई, जिससे चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं 30 लोग घायल हो गए। स्थानीय निवासियों के मुताबिक, BEST बस का ड्राइवर नशे में धुत था। वहीं मुंबई पुलिस का कहना है कि शुरुआती जानकारी में ये बात सामने आई है कि BEST बस का ब्रेक फेल होने से ये हादसा हुआ है। एक्सपर्ट से बस के मेंटेनेंस की रिपोर्ट ली जाएगी।

ब्रेक की जगह एक्सेलरेटर दबा दिया

वहीं शिवसेना विधायक दिलीप लांडे ने कहा कि कुर्ला स्टेशन से निकली एक बस का ब्रेक फेल हो गया और ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया। ड्राइवर घबरा गया और ब्रेक दबाने की बजाय उसने एक्सेलरेटर दबा दिया। जिससे बस की स्पीड बढ़ गई। जिससे 30 लोग घायल हो गए और 4 लोगों की मौत हो गई है।

तीन महीने पुरानी है बस, BMC ने लीज पर लिया था

बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि बस ओलेक्ट्रा की ओर से बनाई गई 12 मीटर लंबी इलेक्ट्रिक बस थी। बेस्ट ने इसे वेट लीज पर लिया था। उन्होंने बताया कि ऐसी बसों के चालक निजी ऑपरेटर की ओर से दिए जाते हैं। आरटीओ के एक अधिकारी ने बताया, बस सिर्फ तीन महीने पुरानी है। इसे इस साल 20 अगस्त को EVEY ट्रांस नामक कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड किया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।