मुंबई में झमाझम बारिश से खुशखबरी, 29 जुलाई से नहीं होगी पानी की कटौती, BMC ने किया ऐलान

Mumbai Water Cut Update: मुंबई में गर्मी के मौसम में बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने पानी की कटौती का ऐलान किया था। उस समय भीषण गर्मी पड़ने की वजह से तालाबों का पानी सूख रहा था। लेकिन पिछले कई दिनों में मुंबई मूसलाधार बारिश की वजह से BMC ने अपना यह आदेश वापस ले लिया है

अपडेटेड Jul 25, 2024 पर 3:44 PM
Story continues below Advertisement
Mumbai Water Cut Update: मुंबई में 29 जुलाई से 10 फीसदी पानी की कटौती नहीं होगी।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई समेत आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। इससे लोगों को भले ही परेशानी हो रही हो, लेकिन मुंबईकरों को एक बड़ी खुशखबरी भी मिली है। पानी की आपूर्ति करने वाले जलाशय में पानी का भंडार बढ़ गया है। ऐसे में अब मुंबई में पानी की कटौती नहीं की जाएगी। दरअसल, मई के महीने में भीषण गर्मी पड़ रही थी। ऐसे में जलाशयों का पानी सूख रहा था। लिहाजा बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने 29 जुलाई से 10 फीसदी पानी की कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा। BMC ने अपने पानी की कटौती के आदेश को वापस ले लिया है, जो कि 29 जुलाई से लागू हो जाएगा।

वहीं मुंबई के अलावा, ठाणे शहर, भिवंडी और बाहरी शहर के ग्रामपंचायतों से भी पानी की कटौती वापस ले ली जाएगी। इन इलाकों में BMC की ओर से पानी की आपूर्ति की जाती है।

पानी की आपूर्ति करने वाले जलाशय लबालब भरे


मुंबई में पिछले कई दिनों से मूसलाधार बारिश जारी है। जलाशय के इलाकों में भारी बारिश हुई है। इससे मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाले जलाशय लबालब भर गए हैं। कुछ जलाशय ओवरफ्लो भी हो गए हैं। बांधों में पानी के भंडार में कमी के कारण एहतियात के तौर पर बीएमसी ने पिछले महीने 10 फीसदी कौटती की थी। BMC का कहना है कि मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाले सात जलाशयों में भारी बारिश हो रही है। जिससे पानी के भंडारण में इजाफा हुआ है। मौजूदा समय में 4 जलाशय विहार, तुलसी, तानसा और मोडक सागर ओवरफ्लो हो रहे हैं। आज (25 जुलाई 2024) सुबह 6 बजे तक, जलाशयों में पानी का भंडार 66.77 फीसदी तक पहुंच गया है।

BMC ने किया था पानी कटौती का ऐलान

मुंबई में 30 मई से 4 जून तक 5 फीसदी और 5 जून से मुंबई सहित ठाणे, भिवंडी में 10 फीसदी पानी की कटौती जारी है। वैतरणा, मध्य वैतरणा, मोडक सागर, तानसा, भातसा, विहार और तुलसी, तालाब से मुंबई को 385 करोड़ लीटर पानी की सप्लाई की जाती है। तानसा झील ओवरफ्लो हो गई है। तानसा बांध के तीन गेट खोल दिए गए हैं। जिससे 3,315 क्यूसेक की दर से पानी छोड़ा जा रहा है। तानसा झील की पूरी भंडारण क्षमता 14,508 करोड़ लीटर है।

Mumbai Rains: मुंबई में मूसलाधार बारिश, अंधेरी सबवे बंद, लोकल ट्रेन सेवा लड़खड़ाई, येलो अलर्ट जारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।