नई दिल्ली स्टेशन पर प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए यात्रियों की भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई। भगदड़ में 3 बच्चों समेत 18 लोगों की मौत हो गई है। भगदड़ के बाद चार स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं हैं। जिससे भीड़ का दबाव कम हो गया है। वहीं मौके पर NDRF को भी भेजा गया है। रेल मंत्री ने अश्विनी वैष्णव ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। इस बीच नई दिल्ली रेल हादसे पर मुआवजे का भी ऐलान कर दिया गया है। रेलवे मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए का मुआवजा देगी। इसके साथ ही गंभीर रूप से घायल लोगों को 2.5 लाख का मुआवजा और मामूली रूप से घायल लोगों को एक लाख का मुआवजा देने का भी ऐलान किया गया है।
