Padma Awards 2025: किसान, कुवैत की योग चिकत्सक, ट्रैवल ब्लॉगर, पद्म पुरस्कार विजेताओं की पूरी लिस्ट

देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार तीन कैटेगरी में दिए जाते हैं– पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री। यह पुरस्कार कला, सोशल वर्क, सार्वजनिक मामले, विज्ञान, इंजीनियरिंग, व्यापार, उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे अलग-अलग क्षेत्र में शानदार काम करने वालों को दिया जाता है

अपडेटेड Jan 25, 2025 पर 8:20 PM
Story continues below Advertisement
Padma Awards 2025: किसान, कुवैत की योग चिकत्सक, ट्रैवल ब्लॉगर, पद्म पुरस्कार विजेताओं की पूरी लिस्ट

केंद्र ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को उन लोगों को नामों की लिस्ट घोषित कर दी है, जिन्हें पद्म पुरस्कार 2025 से नावाज जाएगा। देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार तीन कैटेगरी में दिए जाते हैं– पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री। यह पुरस्कार कला, सोशल वर्क, सार्वजनिक मामले, विज्ञान, इंजीनियरिंग, व्यापार, उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे अलग-अलग क्षेत्र में शानदार काम करने वालों को दिया जाता है।

ब्राजील के हिंदू आध्यात्मिक नेता जोनास मसेट्टी और भारत की विरासत के बारे में लिखने के लिए प्रसिद्ध दंपति ह्यूग और कोलीन गैंटजर को पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

भक्ति गायक भेरू सिंह चौहान, पत्रकार भीम सिंह भावेश, उपन्यासकार जगदीश जोशीला, सर्वाइकल कैंसर की वकालत करने वाली नीरजा भाटला और कुवैत की योग चिकित्सक शेखा ए जे अल सबा भी पद्म श्री पुरस्कार पाने वालों में से हैं।


पद्मश्री पुरस्कार विजेताओं की पूरी लिस्ट:

- एल हैंगथिंग (नागालैंड)

- हरिमन शर्मा (हिमाचल प्रदेश)

- जुमदे योमगम गैमलिन (अरुणाचल प्रदेश)

- जोयनाचरण बाथरी (असम)

- नरेन गुरुंग (सिक्किम)

- विलास डांगरे (महाराष्ट्र)

- शेखा ए जे अल सबा (कुवैत)

- निर्मला देवी (बिहार)

- भीम सिंह भावेश (बिहार)

- राधा बहिन भट्ट (उत्तराखंड)

- सुरेश सोनी (गुजरात)

- पंडीराम मंडावी (छत्तीसगढ़)

- जोनास मैसेट (ब्राजील)

- जगदीश जोशीला (मध्य प्रदेश)

- हरविंदर सिंह (हरियाणा)

- भेरू सिंह चौहान (मध्य प्रदेश)

- वेंकप्पा अम्बाजी सुगतेकर (कर्नाटक)

- पी दत्चानमूर्ति (पुडुचेरी)

- लीबिया लोबो सरदेसाई (गोवा)

- गोकुल चंद्र दास (पश्चिम बंगाल)

- ह्यूग गैंटज़र (उत्तराखंड)

- कोलीन गैंटज़र (उत्तराखंड)

- डॉ. नीरजा भाटला (दिल्ली)

- सैली होलकर (मध्य प्रदेश)

- मारुति भुजंगराव चितमपल्ली (महाराष्ट्र)

शनिवार को सम्मानित होने वालों में गोवा के 100 साल के स्वतंत्रता सेनानी लीबिया लोबो सरदेसाई भी शामिल हैं, जिन्होंने गोवा के स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी।

उन्होंने पुर्तगाली शासन के खिलाफ लोगों को एकजुट करने के लिए 1955 में एक जंगली इलाके में एक अंडर ग्राउंड रेडियो स्टेशन - 'वोज दा लिबरडाबे (स्वतंत्रता की आवाज)' की सह-स्थापना की।

ब्राजील के वेदांत दार्शनिक और ‘ओजी ट्रैवल ब्लॉगर्स’

ह्यूग और कोलीन गैंटजर, “ओजी ट्रैवल ब्लॉगर्स” को पांच दशकों से ज्यादा समय तक भारतीय यात्रा पत्रकारिता में उनके महत्वपूर्ण योगदान को मान्यता देते हुए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

इस दम्पति ने मिलकर 30 से ज्यादा किताबें लिखीं और 3,000 से ज्यादा लेख, स्तंभ और पत्रिका फीचर लिखे, जिनमें लोकप्रिय पर्यटन स्थलों और अपरंपरागत जगहों पर रोशनी डाली गई और भारत की संस्कृति, इतिहास और परिदृश्यों के बारे में गहन जानकारी दी गई।

साल 2024 में पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, अभिनेता चिरंजीवी और वैजयंतीमाला बाली, भरतनाट्यम नृत्यांगना पद्मा सुब्रह्मण्यम और सर्वोच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश दिवंगत एम फातिमा बीवी पद्म पुरस्कार प्राप्त करने वाली कुछ प्रतिष्ठित हस्तियां थीं।

Happy Republic Day 2025: तिरंगे की शान रहे बरकरार... गणतंत्र दिवस को बनाएं खास, अपनों को भेजें शुभकामना संदेश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।