PAN Aadhaar Card Link: जानें क्या होगा आपके पैन का अगर आपने नहीं किया इसे आधार कार्ड से लिंक

PAN Aadhaar Card Link: देश में आधार कार्ड और पैन कार्ड सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक है

अपडेटेड Mar 25, 2022 पर 7:51 PM
PAN Aadhaar Card Link: जानें क्या होगा आपके पैन का अगर आपने नहीं किया इसे आधार कार्ड से लिंक,

PAN Aadhaar Card Link: देश में आधार कार्ड और पैन कार्ड सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक है। इन दोनों की जरूरत बैंक से जुड़े से सभी कामों में पड़ती है। बैंक में अकाउंट खुलवाने से लेकर निवेश करने, बच्चों के स्कूल एडमिशन से लेकर घर खरीदने में सभी जगह इन दोनों डॉक्यूमेंट्स की होती है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नियमों के अनुसार आपको अगले एक हफ्ते यानी 31 मार्च 2022 से पहले पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य है। अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपका पैन कार्ड इनएक्टिव हो जाएगा और आपको 10 हजार रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है।

नहीं किया तो लगेगा जुर्माना

अगर आप 31 मार्च 2022 तक पैन और आधार को लिंक नहीं करते तो आपको 10 हजार रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है। अगर आपने 31 मार्च के बाद भी पैन और आधार को लिंक कराया, तो भी पहले आपको 10 हजार रुपये का जुर्माना देना होगा।

यूं करें PAN Aadhaar Card Link


- अगर आपने अपना पैन कार्ड आधार से लिंक कर लिया है तो आर इस लिंक पर क्लिक करके अपना स्टेट्स चेक कर सकते हैं। सबसे पहले आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.incometaxindiaefiling.gov.in यानी अब नई वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/iec/foportal पर जाएं। नीचे की तरफ Link Aadhaar के विकल्प पर क्लिक करें।

- अपने स्टेट्स को देखने के लिए हाइपर लिंक Click here पर क्लिक करें। यहां आपको अपने आधार और पैन कार्ड की डिटेल्स भरनी होंगी।

- अगर आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हैं तो आपको your PAN is linked to Aadhaar Number ये कंफर्मेशन दिखाई देगा।

- अगर आपने अभी तक आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक नहीं किया है तो आपको इस लिंक https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/homeपर क्लिक करना होगा। इसके बाद Link Aadhaar पर क्लिक करें।

- इसके बाद आपको अपनी डिटेल्स भरनी होंगी। और आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा।

SMS से PAN Card Aadhaar Card Link

SMS सेवा का इस्तेमाल करने के लिए 567678 या 56161 पर मैसेज भेज कर आधार को पैन कार्ड से लिंक करवाया जा सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।