पंकज त्रिपाठी और उनके जीजा एक साथ गोपालगंज से निकले, फिर एक्टर पर टूटा दुखों का पहाड़

Pankaj Tripathi Brother in Law Death: पंकज त्रिपाठी की बहन और बहनोई बिहार के गोपालगंज से पश्चिम बंगाल जा रहे थे। इसी दौरान भीषण सड़क हादसे में जीजा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पंकज और उनके जीजा गोपालगंज से एकसाथ घर से बाहर निकले थे। जिसमें पंकज मुंबई के लिए और जीजा धनबाद के लिए रवाना हो गए

अपडेटेड Apr 22, 2024 पर 11:00 AM
Story continues below Advertisement
Pankaj Tripathi Brother in Law Death: पंकज के जीजा का धनबाद जिले के निरसा चौक के पास NH-2 पर एक्सीडेंट हो गया।

Pankaj Tripathi Brother in Law Death: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) के जीजा राजेश तिवारी का शनिवार (20 अप्रैल) को झारखंड के धनबाद जिले में एक रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई है। जिले के निरसा चौक पास NH-2 पर हुए भीषण हादसे में एक्टर की बहन गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। वहीं इस हादसे का वीडियो सामने आया है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्सीडेंट कितना भीषण था। बताया जा रहा है कि पंकज त्रिपाठी और उनके जीजा राकेश तिवारी दोनों लोग गोपालगंज में थे। इसके बाद पंकज मुंबई के लिए रवाना हो गए और उनके जीजा धनबाद के लिए रवाना हो गए।

राजेश तिवारी अपनी पत्नी के साथ कार से धनबाद जा रहे थे। वो खुद कार चला रहे थे। इधर पंकज भी गोपालगंज से पटना आए और यहां से फ्लाइट के जरिए मुंबई आ गए। अभी पंकज मुंबई में कदम रखे ही थे। उनके फोन की घंटियां बजने लगी। जैसे पंकज ने फोन उठाया और खबर सुनी तो उनके चारो अंधेरा छा गया।

डिवाइडर से टकरा गई कार


पंकज के बहनोई राजेश तिवारी चितरंजन रेल कारखाना में काम करते थे। वो शनिवार शाम पत्नी सविता तिवारी के साथ कार से गोपालगंज से चितरंजन जा रहे थे। जैसे ही वो निरसा चौक पर पहुंचे तो वहां एक आटो को बचाने के चक्कर में उन्होंने अपनी कार पर नियंत्रण खो दिया और उनकी तेज रफ्तार कार तीन फीट ऊंचे डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में राजेश को सिर पर गंभीर चोट लगी थी। सूचना पाकर पहुंची निरसा थाने की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए धनबाद SNMMCH भेज दिया। जहां इलाज के दौरान राकेश की मौत हो गई।

गांव में पसरा मातम

हादसे की जानकारी मिलते ही पंकज के पैतृक गांव में मातम पसर गया। बता दें कि पंकज का जन्म बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड के बेलसड गांव में हुआ था। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, मौत की खबर जैसी पंकज की माता जी को पता चली वो बेहोश हो गईं। उन्हें अब तक भी भरोसा नहीं हो रहा है कि उनके साथ ऐसा हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।