Pankaj Tripathi Brother in Law Death: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) के जीजा राजेश तिवारी का शनिवार (20 अप्रैल) को झारखंड के धनबाद जिले में एक रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई है। जिले के निरसा चौक पास NH-2 पर हुए भीषण हादसे में एक्टर की बहन गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। वहीं इस हादसे का वीडियो सामने आया है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्सीडेंट कितना भीषण था। बताया जा रहा है कि पंकज त्रिपाठी और उनके जीजा राकेश तिवारी दोनों लोग गोपालगंज में थे। इसके बाद पंकज मुंबई के लिए रवाना हो गए और उनके जीजा धनबाद के लिए रवाना हो गए।
