पेटीएम (Paytm) के फाउंडर और CEO विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma) को पिछले महीने दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन्हें तेज और लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया। यह घटना 22 फरवरी को हुई और डीसीपी (South) बेनिता मैरी जैकर के ड्राइवर कांस्टेबल दीपक कुमार ने इस मामले में FIR दर्ज करवाई थी।
FIR के मुताबिक, दिल्ली के अरविंदो मार्ग पर द मदर्स इंटरनेशनल स्कूल के बाहर डीसीपी (South District) के वाहन को एक जैगवार लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) ने टक्कर मार दी थी, जिसे कथित तौर पर पेटीएम के सीईओ चला रहे थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की प्रवक्ता सुमन नलवा ने बताया कि पुलिस ने विजय शेखर शर्मा को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया। संपर्क करने पर कांस्टेबल दीपक कुमार ने कहा कि वह DCP- जयकर के साथ तैनात थे और सुबह करीब 8 बजे उनकी गाड़ी को एक पेट्रोल पंप पर ले गए थे। जब हम मदर्स इंटरनेशनल स्कूल पहुंचे तो ऑपरेटर कांस्टेबल प्रदीप मेरे साथ था और वहां ट्रैफिक जाम था। मैंने देखा कि लोगों की भीड़ अपने बच्चों को स्कूल में छोड़ रहे थे, मैंने गाड़ी की स्पीड धीमी कर दी और प्रदीप को नीचे उतरने के लिए कहा, ताकि ट्रैफिक साफ हो सके।
दीपक ने आगे बताया कि मैं इंतजार कर रहा था कि एक कार साइड से तेज गति से आई और मेरे वाहन को टक्कर मार दी। हरियाणा का रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट था और वह व्यक्ति गाड़ी की स्पीड तेज कर भाग गया। हमारा वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और प्रदीप ने मुझे सड़क के किनारे पार्क करने के लिए कहा। हमने अपने DCP को जानकारी दी और उन्होंने हमसे कार के बारे में पूछा। हमने उन्हें बताया कि हमने नंबर नोट कर लिया है और फिर हमने मालवीय नगर पुलिस स्टेशन (Malviya Nagar police station) में FIR दर्ज कराई।
दिल्ली पुलिस और ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने कार के बारे में जानकारी जुटाई। इसमें कार का पता गुरुग्राम की एक कंपनी का रजिस्टर्ड है। कंपनी ने पुलिस को बताया कि उसने वाहन ग्रेटर कैलाश-II (Greater Kailash-II) निवासी शर्मा को दिया था। शर्मा को मालवीय नगर पुलिस स्टेशन बुलाया गया, जहां उन्हें गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा कर दिया गया। हादसे के बाद पुलिस ने कार को भी सीज कर लिया।
फिलहाल इस मामले में विजय शेखर शर्मा से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सकका है।