Get App

Paytm के बॉस विजय शेखर शर्मा पहले गिरफ्तार फिर जमानत पर छूटे, DCP की गाड़ी को मारी थी टक्कर

FIR के मुताबिक, विजय शेखर शर्मा ने पिछले महीने दिल्ली पुलिस के DCP के वाहन में टक्कर मार दी थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 13, 2022 पर 9:42 AM
Paytm के बॉस विजय शेखर शर्मा पहले गिरफ्तार फिर जमानत पर छूटे, DCP की गाड़ी को मारी थी टक्कर
Paytm CEO विजय शेखर शर्मा गिरफ्तार, बेल पर छोड़ दिए गए

पेटीएम (Paytm) के फाउंडर और CEO विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma) को पिछले महीने दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन्हें तेज और लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया। यह घटना 22 फरवरी को हुई और डीसीपी (South) बेनिता मैरी जैकर के ड्राइवर कांस्टेबल दीपक कुमार ने इस मामले में FIR दर्ज करवाई थी।

FIR के मुताबिक, दिल्ली के अरविंदो मार्ग पर द मदर्स इंटरनेशनल स्कूल के बाहर डीसीपी (South District) के वाहन को एक जैगवार लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) ने टक्कर मार दी थी, जिसे कथित तौर पर पेटीएम के सीईओ चला रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की प्रवक्ता सुमन नलवा ने बताया कि पुलिस ने विजय शेखर शर्मा को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया। संपर्क करने पर कांस्टेबल दीपक कुमार ने कहा कि वह DCP- जयकर के साथ तैनात थे और सुबह करीब 8 बजे उनकी गाड़ी को एक पेट्रोल पंप पर ले गए थे। जब हम मदर्स इंटरनेशनल स्कूल पहुंचे तो ऑपरेटर कांस्टेबल प्रदीप मेरे साथ था और वहां ट्रैफिक जाम था। मैंने देखा कि लोगों की भीड़ अपने बच्चों को स्कूल में छोड़ रहे थे, मैंने गाड़ी की स्पीड धीमी कर दी और प्रदीप को नीचे उतरने के लिए कहा, ताकि ट्रैफिक साफ हो सके।

RBI ने HDFC Bank के डिजिटल लॉन्च पर रोक हटाई, जानिए इसके फायदे

गाड़ी में कैसे लगी टक्कर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें