देश में पेट्रोल की खपत अप्रैल में 12.3 प्रतिशत बढ़ गई लेकिन चुनाव प्रचार तेज होने के बावजूद डीजल की बिक्री में गिरावट जारी रही। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों के शुरुआती आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। ईंधन बाजार में करीब 90 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाली इन पेट्रोलियम कंपनियों की कुल पेट्रोल बिक्री अप्रैल में बढ़कर 29.7 लाख टन हो गई, जबकि पिछले साल की समान अवधि में खपत 26.5 लाख टन थी।
