Get App

PM kisan: किसानों को हुआ फायदा, मोदी सरकार ने एक बार फिर बढ़ाई e-KYC की डेडलाइन, अब ये है अंतिम तारीख

PM Kisan Scheme: पीएम किसान योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के लाभार्थी किसानों के लिए अच्छी खबर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 01, 2022 पर 3:21 PM
PM kisan: किसानों को हुआ फायदा, मोदी सरकार ने एक बार फिर बढ़ाई e-KYC की डेडलाइन, अब ये है अंतिम तारीख
PM kisan: किसानों को हुआ फायदा, मोदी सरकार ने एक बार फिर बढ़ाई e-KYC की डेडलाइन, अब ये है अंतिम तारीख

PM Kisan Scheme: पीएम किसान योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के लाभार्थी किसानों के लिए अच्छी खबर है। मोदी सरकार ने e-KYC कराने की डेडलाइन एक बार फिर बढ़ा दी है। पहले e-KYC की डेडलाइन 31 मार्च 2022 थी लेकिन इसे बढ़ाकर 22 मई 2022 कर दिया गया था। अब पीएम किसान के पोर्टल पर एक बार फिर डेडलाइन बढ़ाए जाने का मैसेज आ रहा है। नई जानकारी के मुताबिक पीएम किसान के पोर्टल पर e-KYC कराने की डेडलाइन 31 मई 2022 कर दी है। पीएम किसान के पोर्टल पर ये अपडेट कल किया गया है।

अब ये है e-KYC कराने की नई डेडलाइन

मोदी सरकार ने अब योजना का लाभ पाने के लिए जरूरी e-KYC की डेडलाइन 31 मई 2022 तक बढ़ा दी है। पीएम किसान पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर पहले यह डेडलाइन 22 मई 2022 तक थी जिसे आगे बढ़ा दिया है। ताकि, ज्यादातर किसान समय रहते e-KYC करा सकें। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना के तहत पंजीकृत किसानों के लिए अपना ईकेवाईसी पूरा करना अनिवार्य कर दिया है।

PM kisan: मोदी सरकार ने एक बार फिर बढ़ाई e-KYC की डेडलाइन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें