Get App

PM Kisan Yojana: क्या पति-पत्नी दोनों ले सकते हैं पीएम किसान योजना के 6 हजार रुपये? जानिए नियम

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना में कई ऐसे किसान शामिल हैं, जो इस योजना के नियम और शर्तों को पूरा नहीं करते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 29, 2022 पर 3:41 PM
PM Kisan Yojana: क्या पति-पत्नी दोनों ले सकते हैं पीएम किसान योजना के 6 हजार रुपये? जानिए नियम
कई मामलों में देखा गया है कि पति-पत्नी दोनों एक जमीन पर 2000-2000 रुपये की किश्त पा रहे हैं।

PM kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) छोटे और सीमांत किसानों को ध्यान में रखकर शुरू की गई थी। इस योजना के तहत सरकार 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता किसानों को देती है। कई बार किसान ही सवाल करते हैं क्या इस योजना का फायदा पति-पत्नी उठा सकते हैं? यहां आपको बता रहे हैं कि पीएम किसान योजना का लाभ कौन-कौन उठा सकता है।

पति-पत्नी एक साथ नहीं उठा सकते फायदा

पीएम किसान योजना के तहत पति-पत्नी एक ही जमीन पर फायदा नहीं उठा सकते। जमीन जिसके नाम है, चाहे वो पति के नाम हो या पत्नी के, वही पीएम किसान योजना का लाभ उठा सकते हैं। दोनों एक ही जमीन पर किश्त नहीं ले सकते।

इन किसानों के खिलाफ हो रही है कार्रवाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें