PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों को आज मिलेगी 11वीं किश्त, पीएम मोदी ने किया तारीख का ऐलान

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: 31 मई को 'गरीब कल्याण सम्मेलन' (Garib Kalyan Sammelan) आयोजन हो रहा है। पीएम मोदी इसी मौके पर 11वीं किश्त किसानों के खातों में डालेंगे

अपडेटेड May 31, 2022 पर 1:25 AM
PM Kisan Samman Nidhi: देश में इस योजना का फायदा 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिलता है

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों को आज 31 मई को पीएम किसान सम्मान निधि की 11वीं किश्त मिलने वाली है। किसानों के बैंक का खातों में आज सीधे 2000 रुपए की किश्त आ जानी चाहिए। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 2000 रुपए की 11वीं किश्त हासिल करने योग्य देशभर में 11 करोड़ से ज्यादा किसान हैं। पीएम मोदी हर साल तीन बार 2000-2000 रुपए की रकम देते हैं।

नरेंद्र मोदी सरकार आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर 'आजादी का अमृत महोत्सव' मना रही है। इसके साथ ही मोदी सरकार के 8 साल पूरे हो गए हैं। 31 मई को 'गरीब कल्याण सम्मेलन' (Garib Kalyan Sammelan) आयोजन हो रहा है। पीएम मोदी इसी मौके पर 11वीं किश्त किसानों के खातों में डालेंगे।

अगर आपको भी पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा मिलता है तो eKYC  कराना जरूरी है।


ये है e-KYC कराने की डेडलाइन

मोदी सरकार ने अब योजना का लाभ पाने के लिए जरूरी e-KYC की अंतिम तिथि 31 मई 2022 कर दी है। ताकि, ज्यादातर किसान समय रहते e-KYC करा सकें। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना के तहत पंजीकृत किसानों के लिए अपना ईकेवाईसी पूरा करना अनिवार्य कर दिया है।

वेबसाइट या मोबाइल फोन पर ईकेवाईसी ऐसे करें पूरी

किसान मोबाइल ऐप की मदद से या लैपटॉप या कंप्यूटर के माध्यम से घर बैठे ही e-KYC पूरा कर सकते हैं। ऑनलाइन ईकेवाईसी पूरा करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें।

1 इसके लिए पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।

2 यहां आपको फार्मर्स कॉर्नर (Farmers corner) पर सबसे पहले eKYC का लिंक दिखेगा, लिंक पर क्लिक करते ही आपसे आधार नंबर मांगा जाएगा।

3 यहां अपना आधार नंबर और इमेज कोड डालकर सर्च बटन पर क्लिक करें। इसके बाद मोबाइल नंबर दर्ज करें, यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि आपको वही नंबर दर्ज करना है जोकि आधार से लिंक हो।

4 इसके बाद OTP डालें। फिर इसके बाद आपका eKYC पूरा हो जाएगा। अगर e-KYC पूरा करने में आपको कोई समस्या आती है तो आधार सेवा केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।