PM Modi Ayodhya Visit: '22 जनवरी को न बनाएं अयोध्या आने का मन' PM मोदी ने देशवासियों से क्यों की ऐसी अपील?

PM Modi Ayodhya Visit: प्रधानमंत्री ने देश की जनता से ये अपील की कि वे 22 जनवरी को अयोध्या आने का मन बिल्कुल ना बनाएं। हालांकि, उन्होंने इसके पीछे एक उचित कारण भी बताया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, "मेरी सभी देशवासियों से एक करबद्ध प्रार्थना है - हर किसी की इच्छा है कि 22 जनवरी के आयोजन का हिस्सा बनने के लिए वो खुद अयोध्या आए, लेकिन आप जानते हैं कि हर किसी का आना संभव नहीं है

अपडेटेड Dec 31, 2023 पर 12:57 AM
PM Modi Ayodhya Visit: '22 जनवरी को न बनाएं अयोध्या आने का मन' PM मोदी ने देशवासियों से क्यों कही ये बात?

PM Modi Ayodhya Visit: 22 जनवरी को अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर के उद्घाटन (Ram Mandir Iauguration) से पहले, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) शनिवार को कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने और 15,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के कई दूसरे प्रोजेक्ट की आधारशिला रखने के लिए मंदिर शहर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया, जिसमें प्रधानमंत्री ने देश की जनता से ये अपील की कि वे 22 जनवरी को अयोध्या आने का मन बिल्कुल ना बनाएं। हालांकि, उन्होंने इसके पीछे एक उचित कारण भी बताया।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, "मेरी सभी देशवासियों से एक करबद्ध प्रार्थना है - हर किसी की इच्छा है कि 22 जनवरी के आयोजन का हिस्सा बनने के लिए वो खुद अयोध्या आए, लेकिन आप जानते हैं कि हर किसी का आना संभव नहीं है।"

उन्होंने आगे कहा, "इसलिए सभी रामभक्तों से मेरा आग्रह है कि 22 जनवरी को एक बार विधिपूर्वक कार्यक्रम हो जाने के बाद, अपनी सुविधा के अनुसार वो अयोध्या आएं, अयोध्या आने का मन 22 जनवरी को न बनाएं।


PM Modi Ayodhya Visit LIVE: 14 जनवरी से सभी तीर्थ, मंदिरों में चलाएं सफाई अभियान, अयोध्या में जनता से PM मोदी ने की ये अपील

साथ ही उन्होंने देशवासियों से 22 जनवरी को दीपावली मनाने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा, "ये ऐतिहासिक क्षण बहुत भाग्य से हम सभी के जीवन में आया है। हमें देश के लिए नव संकल्प लेना है, खुद को नई ऊर्जा से भरना है। इसके लिए आप सभी 140 करोड़ देशवासी 22 जनवरी को अपने घरों में श्रीराम ज्योति जलाएं, दीपावली मनाएं।"

पीएम मोदी ने अयोध्या धाम जंक्शन से दो अमृत भारत और छह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। अयोध्या की हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के प्रयासों में, प्रधान मंत्री ने शहर के पहले हवाई अड्डे, महर्षि वाल्मिकी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भी शुभारंभ किया।

PM ने कहा, “दुनिया का कोई भी देश हो, अगर उसे विकास की नई ऊंचाइयों को छूना है, तो उसे अपनी विरासत का ख्याल रखना होगा। राम लला वहां टेंट में थे, आज न केवल राम लला को बल्कि देश के 4 करोड़ गरीबों को पक्का घर दिया गया है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।