Get App

PM Modi Ayodhya Visit: '22 जनवरी को न बनाएं अयोध्या आने का मन' PM मोदी ने देशवासियों से क्यों की ऐसी अपील?

PM Modi Ayodhya Visit: प्रधानमंत्री ने देश की जनता से ये अपील की कि वे 22 जनवरी को अयोध्या आने का मन बिल्कुल ना बनाएं। हालांकि, उन्होंने इसके पीछे एक उचित कारण भी बताया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, "मेरी सभी देशवासियों से एक करबद्ध प्रार्थना है - हर किसी की इच्छा है कि 22 जनवरी के आयोजन का हिस्सा बनने के लिए वो खुद अयोध्या आए, लेकिन आप जानते हैं कि हर किसी का आना संभव नहीं है

Shubham Sharmaअपडेटेड Dec 31, 2023 पर 12:57 AM
PM Modi Ayodhya Visit: '22 जनवरी को न बनाएं अयोध्या आने का मन' PM मोदी ने देशवासियों से क्यों की ऐसी अपील?
PM Modi Ayodhya Visit: '22 जनवरी को न बनाएं अयोध्या आने का मन' PM मोदी ने देशवासियों से क्यों कही ये बात?

PM Modi Ayodhya Visit: 22 जनवरी को अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर के उद्घाटन (Ram Mandir Iauguration) से पहले, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) शनिवार को कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने और 15,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के कई दूसरे प्रोजेक्ट की आधारशिला रखने के लिए मंदिर शहर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया, जिसमें प्रधानमंत्री ने देश की जनता से ये अपील की कि वे 22 जनवरी को अयोध्या आने का मन बिल्कुल ना बनाएं। हालांकि, उन्होंने इसके पीछे एक उचित कारण भी बताया।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, "मेरी सभी देशवासियों से एक करबद्ध प्रार्थना है - हर किसी की इच्छा है कि 22 जनवरी के आयोजन का हिस्सा बनने के लिए वो खुद अयोध्या आए, लेकिन आप जानते हैं कि हर किसी का आना संभव नहीं है।"

उन्होंने आगे कहा, "इसलिए सभी रामभक्तों से मेरा आग्रह है कि 22 जनवरी को एक बार विधिपूर्वक कार्यक्रम हो जाने के बाद, अपनी सुविधा के अनुसार वो अयोध्या आएं, अयोध्या आने का मन 22 जनवरी को न बनाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें