Modi cabinet 3.0: शाह-राजनाथ समेत कौन-कौन बना मंत्री, मोदी सरकार के मंत्रियों की पूरी लिस्ट यहां देखें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 जून को शाम 7 बजकर 15 मिनट पर लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 72 मंत्रियों पद और गोपनीयता की शपथ ली है। इसके साथ ही देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। शपथ ग्रहण समारोह से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 71 संभावित मंत्रियों के साथ चाय पर बैठक की

अपडेटेड Jun 09, 2024 पर 10:50 PM
प्रधानमंत्री मोदी के मंत्रिमंडल में देश के सभी हिस्सों और अलग-अलग समुदायों का विशेष तौर पर ध्यान रखा गया है।

Modi cabinet 3.0 full list here: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 जून को शाम 7 बजकर 15 मिनट पर लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 72 मंत्रियों पद और गोपनीयता की शपथ ली है। इसके साथ ही देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। शपथ ग्रहण समारोह से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 71 संभावित मंत्रियों के साथ चाय पर बैठक की। इनमें कुल 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं। मंत्रियों के विभागों का अब तक ऐलान नहीं हुआ है।

प्रधानमंत्री मोदी के मंत्रिमंडल में देश के सभी हिस्सों और अलग-अलग समुदायों का विशेष तौर पर ध्यान रखा गया है। इसमें अन्य पिछड़ा वर्ग से 27 मंत्री हैं, 5 मंत्री अनुसूचित जनजाति से हैं, जबकि अल्पसंख्यक समुदाय से 5 सदस्यों को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। मोदी कैबिनेट 3.0 में 43 ऐसी मंत्री हैं, जो संसद में तीन या इससे ज्यादा बार रह चुके हैं। इसके अलावा, 39 ऐसे मंत्री हैं, जो पहले भी सरकार में रह चुके हैं।

मंत्रियों का राज्यवार ब्यौरा यहां दिया जा रहा है: 


गुजरात

1. अमित शाह

2. एस जयशंकर

3. मनसुख मंडाविया

4. सीआर पाटिल

5. निमू बेन बांभनिया

6. जेपी नड्डा

ओडिशा

1.अश्विनी वैष्णव

2.धर्मेन्द्र प्रधान

3.जुएल ओराम

कर्नाटक

1. निर्मला सीतारमण

2. एचडी कुमारस्वामी

3. प्रह्लाद जोशी

4. शोभा करंदलाजे

5. वी सोमन्ना

महाराष्ट्र

1. पीयूष गोयल

2. नितिन गडकरी

3. प्रताप राव जाधव

4. रक्षा खडसे

5. राम दास अठावले

6. मुरलीधर मोहोल

जम्मू और कश्मीर

1. जितेंद्र सिंह

मध्य प्रदेश

1. शिवराज सिंह चौहान

2. ज्योतिरादित्य सिंधिया

3. सावित्री ठाकुर

4. वीरेंद्र कुमार

उत्तर प्रदेश

1. हरदीप सिंह पुरी

2. राजनाथ सिंह

3. जयंत चौधरी

4. जितिन प्रसाद

5. पंकज चौधरी

6. बी. एल. वर्मा

7. अनुप्रिया पटेल

8. कमलेश पासवान

9. एसपी सिंह बघेल

बिहार

1. चिराग पासवान

2. गिरिराज सिंह

3. जीतन राम मांझी

4. रामनाथ ठाकुर

5. ललन सिंह

6. नित्यानंद राय

7. राज भूषण

8. सतीश दुबे

अरूणाचल प्रदेश

1. किरेन रिजिजू

राजस्थान

1. गजेंद्र सिंह शेखावत

2. अर्जुन राम मेघवाल

3. भूपेंद्र यादव

4. भगीरथ चौधरी

हरियाणा

1. मनोहर लाल खट्टर

2. राव इंद्रजीत सिंह

3. कृष्णपाल गुर्जर

केरल

1. सुरेश गोपी

2. जॉर्ज कुरियन

तेलंगाना

1. जी किशन रेड्डी

2. बंदी संजय

तमिलनाडु

1. एल मुरुगन

झारखंड

1. संजय सेठ

2. अन्नपूर्णा देवी

छत्तीसगढ़

1. तोखन साहू

आंध्र प्रदेश

1. डॉ. चन्द्र शेखर पेम्मासानी

2. राम मोहन नायडू किंजरापु

3. श्रीनिवास वर्मा

पश्चिम बंगाल

1. शांतनु ठाकुर

2. सुकांत मजूमदार

पंजाब

1. रवनीत सिंह बिट्टू

असम

1. सर्बानंद सोनोवाल

2. पबित्रा मार्गेरिटा

उत्तराखंड

1. अजय टम्टा

दिल्ली

1. हर्ष मल्होत्रा

गोवा

  1. श्रीपाद नाइक

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।